अब सड़क ले जाएगी ‘अपने गांव की ओर’

आलोक वर्मा

भारत के गांवों में विकास की गति बढ़ी है। इस रफ्तार की सबसे बड़ी वजह सड़क है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत प्रतिदिन 130 किमी लंबी सड़क का निर्माण हो रहा है। 2013-2014 में इसका रफ्तार 69 किमी प्रतिदिन था।

पहली बार गांवों को जाने वाली सड़कों के निर्माण को रफ्तार दिया गया है। यही वजह है कि जहां साल 2011 से 2014 तक कुल 81095 सड़क बनी थी वहीं पिछले 3 साल में 1लाख 33 हजार 476 किमी सड़कों का निर्माण हुआ है। 2014-2015 में जहां 36337 किमी सड़कें बनीं वहीं 2016-2017 में 47447 किमी सड़कों का निर्माण हुआ। 2013-2014 में तो सिर्फ 25316 किमी सड़कों का निर्माण हुआ था। जाहिर है इसका सीधा श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गांवों के प्रति सकारात्मक सोच को जाता है। ग्रामीण विकास मंत्री राम कृपाल यादव भी इसके लिए प्रशंसा के पात्र हैं।

कहा जाता है कि देश का दिल गांवों में बसता है देश की कुल आबादी का 69 प्रतिशत इन्हीं गांवों में बसता है।देश का कोना कोना एक दूसरे से जुड़ सके इसी मकसद के साथ 25 दिसंबर 2000 को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की शुरूआत हुई थी। तब लक्ष्य था 1.67 लाख संपर्क विहीन आबादी स्थल को संपर्क प्रदान करना। इसके तहत 3.71 लाख किसी सड़क का निर्माण औऱ 3.68 लाख किमी सड़क को अपग्रेड करना है। वर्तमान में पहाड़ी और जनजातीय इलाकों में 250 और ऐसे 500 की आबादी वाले स्थल को सड़क प्रदान करने की कोशिश की जा रही है।

दुर्भाग्यवश 2014 तक तक ग्रामीण सड़क निर्माण की रफ्तार काफी धीमी थी। लेकिन पिछले 3 सालों में इसने रफ्तार पकड़ी है और इसका परिणाम सामने आने लगा है। ग्रामीण सड़कों के निर्माण से भारत के गांवों की तस्वीर बदलने लगी है। विकास की सरकारी ही नहीं निजी योजनाओं भी गांवों में पहुंचने लगी हैं। ग्रामीण भारत की तस्वीर पूरी तरह से बदलने में अभी समय तो लगेगा मगर वर्तमान रफ्तार कायम रहे तो कुछ ही सालों में बहुत कुछ बदल जाएगा।

मतलब साफ है सड़क का निर्माण होगा और इस सड़क के रास्ते स्वास्थय शिक्षा और विकास गांवों तक नियमित और विकसित रूप में पहुंचेगा औऱ तब गांव छोड़कर शहरों की ओर पलायन कर गये लोग फिर चल पड़ें ‘अपने गांवों की ओर’।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर सुरक्षा के 10 जरूरी नियम: पासवर्ड, डेटा बैकअप और ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें | सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते | मोबाइल पर बिना लॉगिन किए ही आ रहा है OTP या Approval request ? अकाउंट हैक होने से पहले कर लें यह काम | CISF जवान की मौत पर परिवार को कितना पैसा मिलता है? बीमा, पेंशन और सरकारी सहायता की पूरी जानकारी | AI से कैसे होती है साइबर ठगी? आपकी आवाज, बैंक खाते और शेयर निवेश पर मंडरा रहा खतरा | JEE main के लिए NTA का सिलेबस, ऐसे करें डाउनलोड | आपके नाम पर खुल सकता है म्यूल बैंक खाता, साइबर ठगी में फंसने से बचने के लिए जानें ये जरूरी बातें | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार |
29-10-2026