अब कई राज उगलेगा गिरफ्तार डीएसपी देवेन्द्र सिंह

👁️ 631 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। आतंकियों के साथ गिरफ्तार जम्मू कश्मीर के डीएसपी देवेन्द्र सिंह के खिलाफ एनआईए ने शिकंजा कस दिया है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी एनआईए ने आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार जम्मू और कश्मीर के डीएसपी देवेन्द्र सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट विस्फोटक पदार्थ रखने समेत अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रीवेंशन एक्ट यानी ( यूएपीए )की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।  अब जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार पुलिस के डीएसपी देवेंद्र सिंह और उनके साथी आतंकवादियों को पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जाएगा इस मामले की जांच एनआईए कर रहा है। 

सूत्रों की मानें तो देवेंद्र सिंह का कनेक्शन आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के मुखिया सैयद सलाउद्दीन से बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक देवेन्द्र सिंह ने पूछताछ में कबूला है कि दोनों हिजबुल आतंकियों को वह चंडीगढ़ ले जा रहा था।ऐसे कयास लगाया जा रहा है कि देवेंद्र सिंह पंजाब के खालिस्तानी आतंकवादियों और उनके समर्थकों से मिल रहा हो। 

शुरुआती जांच में देवेंद्र के घर से दो पिस्तौल और एके 47 राइफल जब्त की गई थी गृह मंत्रालय ने इस मामले की जांच एनआईए को सौंप दी।अब जब निलंबित बीएसपी को दिल्ली लाया जा रहा है तो यह कयास लगाया जा रहा है कि इसके तालुका किन-किन लोगों से हैं। 

आतंकियों के साथ ही डीएसपी देवेंद्र सिंह और उसके साथियों का अब पता चल जाएगा। सूत्रों की मानें तो काफी समय से पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर और पंजाब में अपना आतंक का नेटवर्क फैलाने की कोशिश कर रहा है ताकि कश्मीर के आतंकियों को मदद पंजाब से पहुंचाई जा सके ऐसे में देवेंद्र सिंह की भूमिका ज्यादा अहम दिखती है।फिलहाल एनआईए की टीम देवेंद्र सिंह को पूछताछ के लिए दिल्ली ले आएगी और उम्मीद लगाई जा रही है कि देवेंद्र सिंह अपने और साथियों का नाम भी उजागर करेगा जो खादी और खाकी से ताल्लुक रखते होंगे।

कब लगाई जाती है यह धारा

यह धारा आतंकी संगठनों को मदद पहुंचाने पर किसी व्यक्ति के खिलाफ लगाई जाती है। बताया जा रहा है कि हिजबुल के दो आतंकियों की मदद देवेंद्र सिंह ने की है। उसके खिलाफ दर्ज मामले  में ये सभी आरोप लगाए गए हैं। इस मामले की विस्तृत जांच के लिए एनआईए की एक और टीम सोमवार को जम्मू और कश्मीर रवाना होगी।

देवेंद्र सिंह से दिल्ली में होगी पूछताछ

निलंबित डीएसपी देवेंद्र सिंह को दिल्ली लाकर गहन पूछताछ की जाएगी। सूत्रों का यह भी दावा है कि देवेंद्र सिंह की कार और घर से मिले एके-47, हैंड ग्रेनेड, पिस्टल और मोबाइल फोन भी जांच के दायरे में आएंगे। एनआई की टीम डीएसपी के साथ पाकिस्तानी आतंकियों के लिंक के संबंध में भी पूछताछ करेगी

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Sapne Me Bail Dekhna: कहीं ये बड़ा धन लाभ तो नहीं? जानिए शुभ-अशुभ संकेत | सपने में त्रिशूल देखना शुभ या अशुभ? शिव कृपा से बदल सकती है आपकी किस्मत, जानें मां दुर्गा और महादेव के इन संकेतों का मतलब | ऑनलाइन गेमिंग एडिक्शन इलाज: क्या भारत में समय सीमा समाधान बन सकती है | नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन: पीएम मोदी बोले–विकसित यूपी, विकसित भारत की नई उड़ान | साइबर अपराध से कमाए गए 35,925 करोड़ का रहस्यःईडी की जांच में क्या मिला | मेटा पर क्यों लगा जुर्माना? फेसबुक इंस्टाग्राम पर आखिर क्या छिपाया गया | NHAI इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल-जानें सारी जानकारी | आपकी कम जागरूकता बढ़ा रही है साइबर अपराध, जांच एजेंसियां भी हैं परेशान | अदृश्य युद्ध: कोड और एल्गोरिदम से घिरा आम नागरिक—साइबर खतरे की पूरी हकीकत | गर्मी में आम खाने के फायदे 2026: इम्यूनिटी से लेकर दिल तक, क्यों है Mango सुपरफूड? |
29-03-2026