होटल के बेसमेंट में चल रहा था जुए का अड्डा, 60 गिरफ्तार, देखें वीडियो

👁️ 623 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली की वसंत कुंज साउथ की पुलिस ने साउत दिल्ली में चल रहे हाईटेक जुए के अड्डे का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पांच दर्जन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। मौके से पुलिस ने 65 मोबाइल फोन, सात हुक्का, 3 कार्ड वाले पांच टेबल और 11 लाख नकद के अलावा 84 लाख रुपये कीमत के प्लास्टिक के सिक्के और चीप भी बरामद किए हैं।  

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली पुलिस उपायुक्त देवेन्द्र आर्या के मुताबिक वसंत कुंज साउथ पुलिस थाने को सूचना मिली थी कि गिटोरनी स्थित इंपीरिया होटल में अवैध केसीनो चल रहा है। सूचना के आधार पर डीसीपी देवेन्द्र आर्या ने अपनी निगरानी में एसीपी रमेश कुमार की देखरेख में वसंत कुंज साउथ एसएचओ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में एसआई भगवान सिंह एएसआई हरफूल सिंह, राजेश, हवलदार भारत सिंह, जतीन, सुमेर, अरविंद, कांस्टेबल राजेश, अशोक, विक्रम, सोनू, राकेश यशवंत, लेडी कांस्टेबल अंजू, और नीरू की टीम बनाई। पुलिस टीम ने उपरोक्त होटल पर छापा मारा। हेसमेंट में चल रहे अवैध जुए के अड्डे से 60 लोग गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार लोगो में से ज्यादातर दिल्ली-एनसीआर के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक जुए का अड्डा पूरी तरह आधुनिक था और इसमें बकायदा कार्ड वाले पांच टेबल भी लगे हुए थे।  

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्यों हो रही है महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध में बढ़ोत्तरी-जानिए खतरनाक ट्रेंड और सरकार के कदम | पटना के बापू सभागार में 5000 लोगों का ऐतिहासिक जमावड़ा: ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ ने छेड़ा सांस्कृतिक पुनर्जागरण का बिगुल | देहरादून में बड़ी बैठकःदेश के चिड़ियाघरो में होने जा रहा बड़ा बदलाव, “मेरा चिड़ियाघर” योजना पर बड़ा फैसला | आपका अकाउंट भी बन सकता है म्यूल? कोर्ट की सख्त चेतावनी—जमानत मिली तो बढ़ेंगे साइबर फ्रॉड | जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा हुई और मजबूतः 5 नई पुलिस चौकियाँ और 7 PRV वाहन तैनात | sanchar sathi CEIR Update: अब IMEI से तुरंत ट्रेस होगा चोरी या खोया मोबाइल, जानिए पूरी प्रक्रिया | नंदू गैंग पर शिकंजा: पुलिस ने शूटर और सप्लायर दोनों को दबोचा | लेट्स इंस्पायर बिहार का 5 वां स्थापना दिवसः पटना में “बिहार सांस्कृतिक पुनर्जागरण महासभा 2026” | खाता हो गया है फ्रीज? अब मिनटों में शिकायत करेंः GRM पोर्टल से ऐसे होगा अनफ्रीज! | फाइव स्टार होटल वाला शेफ, चीनी लॉक की मास्टर चाबी और सत्य अपराध कथा |
23-03-2026