स्वच्छता ही सेवा अभियान में 80 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी-हरदीप सिंह पूरी

स्वच्छ भारत अभियान के 3 वर्ष पूरा होने के अवसर पर पांच ओर राज्यों मध्यप्रदेश,महाराष्ट्र,छत्तीसगढ़,झारखंड और हरियाणा ने अपने सभी शहरों और कस्बों को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया है। इसकी घोषणा केंद्रीय आवास और शहरी मामलो के मंत्री  हरदीप सिंह पुरी ने स्वच्छ भारत अभियान की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की।

देश भर में शहरी क्षेत्रों में अभियान की प्रगति के संबंध में जानकारी देते हुए श्री पुरी ने कहा कि 66 लाख व्यक्तिगत घरेलू शौचालयों के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 38 लाख शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है और 14 लाख शौचालयों का निर्माण प्रगति पर है। अभियान के तहत 5 लाख सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों के लक्ष्य के मुकाबले 2 लाख से अधिक शौचालयों का निर्माण अब तक किया जा चुका है। श्री पुरी ने कहा की अब ठोस कचरा  प्रबधंन पर विशेष जोर दिया जा रहा है और शहरी क्षेत्रों में पूरे ठोस कचरे को परिवर्तित कर 500 मेगावॉट बिजली और 50 लाख टन से अधिक कूडे की खाद बनाने के प्रति प्रयास जारी है।

श्री पुरी ने कहा की स्वच्छता जन्मसिद्ध अधिकार होने के साथ-साथ प्रत्येक व्यक्ति की  जिम्मेदारी भी है। श्री पुरी ने जानकारी दी कि एक पखवाड़े चले स्वच्छता ही सेवा अभियान में शहरी क्षेत्रों में 80 लाख से अधिक लोगों ने 3.5लाख से अधिक गतिविधियों में भागीदारी की हरदीप पुरी ने जोर देते हुए कहा की श्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए “जीवन शैली मे परिवर्तन” करने की आवश्यकता है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्या आप जानते हैं माइक्रोग्रीन्स क्या है ? जान लें माइक्रोग्रीन्स के फायदे | अभय चैटबॉटः डिजिटल अरेस्ट से बचा सकता है सीबीआई का यह AI टूल | Up transfer: यूपी में अब दो दर्जन और आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया | UP IAS Transfer: यूपी में 40 आईएएस अफसरों के तबादले, 15 जिलों के डीएम भी बदले | पश्चिम बंगाल चुनाव 2026ः ‘CAPF’ का ‘वन इलेक्शन फोर्स’ मॉडल, डीजी स्तर पर सुरक्षा ब्लू प्रिंट तैयार | चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया देंगे 22वां डीपी कोहली व्याख्यानः साइबर अपराध की चुनौतियों पर फोकस | डॉक्सिंग क्या है? क्या आप doxing से बच सकते हैं? | कहीं आपको नौकरी का ऑफर भेजने वाला फर्जी तो नहीं ! जानिए साइबर ठगी के इस नए तरीके को | झारखंड में आयोजित होगा राष्ट्रीय वन मेला 2026 | सपने में गोबर के उपले देखनाः धन लाभ या करियर में बदलाव के संकेत |
21-04-2026