सड़क पर सनसनी फैलाने वाले दो भाई पहुंचे सलाखों के पीछे

👁️ 557 Views

नई दिल्ली,इंडिया विस्तार। वेस्ट दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है. ये दोनों  भाई हैं। डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों में सचिन जो उत्तम नगर का रहने वाला है और डालचंद उर्फ राजू जो सूरज विहार ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है।

इसके पास से पुलिस टीम ने एक चोरी की मोटर साइकिल और 5 मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पश्चिमी जिले में मोबाइल, बैग और पर्स स्नैचिंग की घटना में शामिल बदमाशों को धरपकड़ के लिए स्पेशल स्टाफ की टीम को लगाया गया था.। उसी की जांच के दौरान इंसपेक्टर स्पेशल स्टाफ जयप्रकाश की टीम ने पता लगाया कि यह दो बदमाश दिल्ली में इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। उसी जानकारी पर सहायक सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह, हेड कांस्टेबल रूपेश, मनजीत, नवीन, बनेश और कांस्टेबल राहुल की पुलिस टीम ने डालचंद राजू और सचिन को गिरफ्तार किया।
इनकी गिरफ्तारी से पुलिस टीम ने गुरु तेग बहादुर एनक्लेव दिल्ली से चुराई गई मोटरसाइकिल बरामद की जबकि विकासपुरी, ख्याला, सुभाष पैलेस, जनकपुरी आदि थाना इलाकों से लूटे गए 5 मोबाइल फोन भी बरामद किया।
इन दोनों बदमाशों से पुलिस पूछताछ करके उसके पुराने रिकॉर्ड के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है। फिलहाल इनकी गिरफ्तारी से आधा दर्जन से ज्यादा मामलों के बारे में पुलिस को पता चला है। और आगे की छानबीन की जा रही है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | प्रकृति 2026 आर्ट कैंपः 50 कलाकारों की कला और पर्यावरण संदेश | क्यों हो रही है महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध में बढ़ोत्तरी-जानिए खतरनाक ट्रेंड और सरकार के कदम | पटना के बापू सभागार में 5000 लोगों का ऐतिहासिक जमावड़ा: ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ ने छेड़ा सांस्कृतिक पुनर्जागरण का बिगुल | देहरादून में बड़ी बैठकःदेश के चिड़ियाघरो में होने जा रहा बड़ा बदलाव, “मेरा चिड़ियाघर” योजना पर बड़ा फैसला | आपका अकाउंट भी बन सकता है म्यूल? कोर्ट की सख्त चेतावनी—जमानत मिली तो बढ़ेंगे साइबर फ्रॉड | जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा हुई और मजबूतः 5 नई पुलिस चौकियाँ और 7 PRV वाहन तैनात | sanchar sathi CEIR Update: अब IMEI से तुरंत ट्रेस होगा चोरी या खोया मोबाइल, जानिए पूरी प्रक्रिया | नंदू गैंग पर शिकंजा: पुलिस ने शूटर और सप्लायर दोनों को दबोचा | लेट्स इंस्पायर बिहार का 5 वां स्थापना दिवसः पटना में “बिहार सांस्कृतिक पुनर्जागरण महासभा 2026” | खाता हो गया है फ्रीज? अब मिनटों में शिकायत करेंः GRM पोर्टल से ऐसे होगा अनफ्रीज! |
23-03-2026