संगम विहार पुलिस के हत्थे चढ़े दो वाहन चोर

0
723

इंडिया विस्तार, नई दिल्ली

संगम विहार पुलिस मे दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर सात गाडियां बरामद की गई हैं। गुप्त सूचना के आधार पर एसएचओ योगेश मल्होत्रा की देखरेख में एसआई मेघाराम, सिपाही पंकज, सुनील, विक्रम, रोहिताश और दिनेश की टीम ने रोहित सिंह और जसलीन सिंह नामक वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर

एक पैशन बाइक के अलावा मारूति जेन,आल्टो और ईको सहित सात कारें बरामद हुईं।पूछताछ में इन्होंने कई मामलों में लिप्तहोने की बात स्वीकर कीहै। उन्होंने कहा है कि उनके गिरोह में अंकित नामक एक औऱ शख्स शामिल है। सभी वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाए गए थे। पुलिस इन गाड़ियों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here