वायुसेना की मेंटेनेंस कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, एयर मार्शल ने तुगलकाबाद वायुसैनिक अड्डे का दौरा किया

👁️ 592 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार।

अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्‍मानित भारतीय वायुसेना की मेंटेनेंस कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (एओसी)  एयर मार्शल आर के एस शेरा ने 26 मार्च को तीन दिवसीय दौरे पर तुगलकाबाद  स्थित भारतीय वायुसैनिक अड्डे पहुंचे। इस अवसर पर उनकी पत्‍नी तथा एयरफोर्स वाइव्स एसोसिएशन की क्षेत्रीय अध्यक्ष जसप्रीत शेरा भी मौजूद थीं। तुगलकाबाद वायुसैनिक अड्डा वायुसेना के विमानों और अन्‍य सैन्‍य उपकरणों के रखरखाव और मरम्‍मत का एक बड़ा डिपो है।

तुगलकाबाद वायुसैनिक अड्डे के एयर ऑफिसर कमांडिंग (एओसी-इन-सी) एयर कमोडोर आरएल नारायणन ने अपनी पत्‍नी तथा एयरफोर्स वाइव्स एसोसिएशन की स्‍थानीय इकाई की अध्‍यक्ष राजलक्ष्मी नारायणन के साथ एयर मार्शल आरकेएस शेरा की अगवानी की और डिपो के प्रमुख कर्मियों के साथ उनका परिचय कराया।  

एओसी-इन-सी ने सैन्‍य डिपो में विभिन्‍न उत्‍पादक इकाइयों, कैलिब्रेशन सुविधाओं, लॉजिस्टिक्स सेवा इकाइयों , लॉगर यूनिट और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों का दौरा किया। डिपो कर्मियों के साथ बातचीत के दौरान भारतीय वायुसेना की क्षेत्रीय  इकाइयों की परिचालन तैयारियों के तहत उपकरणों की उच्च सेवाक्षमता और गुणवत्‍ता सुनिश्चित करने में उनके द्वारा प्रदर्शित प्रतिबद्धता और कार्यकुशलता की सराहना की। उन्होंने विश्वसनीयता और उत्पादन की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए स्व-निर्भरता हासिल करने के लिए स्वदेशी प्रयासों पर ध्यान देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। 

एयरफोर्स वाइव्स एसोसिएशन की स्‍थानीय इकाई की महिलाओं द्वारा एयरफोर्स वाइव्स एसोसिएशन की क्षेत्रीय अध्यक्ष जसप्रीत शेरा का गर्मजोशी से स्‍वागत किया गया। श्रीमती शेरा ने इस मौके पर वायुसैन्‍य कर्मियों की संगनियों के साथ बातचीत की और क्षेत्रीय इकाई के प्रयासों में उनकी सक्रिय भागीदारी और सहयोग की प्रशंसा की

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है | सावधान! कहीं आपके चेहरे से भी तो नहीं जुड़े हैं अनगिनत सिम |
10-04-2026