वर्दीधारियों को चूना लगाने वाली ठगों की जोड़ी

दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस के हत्थे ठगों की की एक ऐसी जोड़ी चढ़ी है जिनका शिकार वर्दीधारी होते थे। हालही में ठगों की इस जोड़ी के शिकार मेट्रो में तैनात सीआईएसएफ के डीआईजी की आफिस में तैनात जवान हुआ था। ठगों की इस जोड़ी ने कागज के बंडल में लाखों रूपये होने का झांसा देकर इस जवान से 33 हजार रूपये ठग लिए थे। पुलिस के मुताबिक ठगों की इस जोड़ी ने इस तरह की दर्जनों वारदातों को अंजाम दिया है।

एयरपोर्ट डीसीपी संजय भाटिया के मुताबिक ठगों की आजाद खान औऱ तमन्ने की इस जोड़ी को डोमेस्टिक एयरपोर्ट के एसएचओ नरपाल सिंह के नेत़्त्व में गठित एसआई रवि कुमार, एएसआई वेद प्रकाश, हेडकांस्टेबल कृपाल सिंह आदि की टीम ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। पूछताछ में ठगों की इस जोड़ी ने बताया कि रेलवे, मेट्रों और बस स्टेशनों पर ये जोड़ी आने जाने वाले जवानों के लिए घात लगा कर रहती थी। जैसे ही वो जवान आटो आदि में बैठता ये जोड़ी फर्जी नोटों का बंडल लेकर उसी के साथ हो लेती थी बाद मे इधर उधर की बात कर उसे ठगा जाता था। नोटों के बंडल की लालच में आए जवानों से रकम ऐेठने के बाद ये जोड़ी चंपत हो जाती थी।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | नक्सलवाद से ISI नेटवर्क तक, अमित शाह की रणनीति का असर ? आंकड़े बताते हैं आंतरिक सुरक्षा की बदली तस्वीर | I4C साइबर अपराध पर कैसे भारी पड़ रहा है? जानिए पुलिस और आम लोगों के लिए कैसे काम करता है यह सिस्टम | Cyber Fraud का नया मॉडल: AI कैसे बदल रहा है ऑनलाइन ठगी का तरीका | मोबाइल कनेक्शन का नया नियम क्या है? मोबाइल कनेक्शन की सीमा क्या है और अपने नाम पर कितने SIM हैं, यह जानना क्यों जरूरी है? | तो आखिर पुलिस क्या करे? प्रदर्शन, लाठीचार्ज और पुलिस की जिम्मेदारी का सवाल | CISF का खस रोपण अभियान: यमुना किनारे मिट्टी के कटाव से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक | Meta पर मुकदमा क्यों हुआ? Facebook और Instagram पर बच्चों को लेकर क्या आरोप हैं | डिजिटल अरेस्ट स्कैम में कैसे फंसे रिटायर्ड कर्नल, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा | WhatsApp scam से ऐसे बचाएगा मेटा का नया AI | Microsoft Passkey क्या है? SMS MFA से ज्यादा सुरक्षित Passkey ऐसे करें Enable |
24-08-2026