लड़ाई मोदी बनाम ऑल-राम कृपाल

👁️ 588 Views

बिहटा।

यह लड़ाई अकेला मोदी बनाम ऑल है। यह लड़ाई भ्रष्टाचारियों के खिलाफ है। आज एक तरफ भ्रष्ट लोगों का महामिलावटी गठबंधन है जिसका कोई नेता नहीं है। दूसरे तरफ जनता की ताकत पर भ्रष्टाचार से लड़ रहे एकमात्र नेता मोदी हैं। वेल और जेल वाले अतिपिछड़ा के बेटे को ललकार रहे हैं। पूरे देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है।
उक्त बातें केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राम कृपाल यादव ने बिहटा में मनेर विधानसभा के जदयू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा।
श्री यादव ने कहा कि देश के पीएम और बिहार के सीएम ने विकास के मामले में बचपन से पचपन का ख्याल रखा है। आज गरीबों को उनके गांव में शहर की सुविधा मिल रही है। पानी, बिजली, सड़क, मकान, मुफ्त गैस कनेक्शन, मुफ्त स्वास्थ्य बीमा, सभी वृद्धों को पेंशन, किसान सम्मान निधि, किसानों को लागत मूल्य का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान की है। आज भारत विश्व के प्रथम पांच बड़ी अर्थव्यस्थाओं में से एक है।
उन्होंने कहा कि भाजपा, जदयू और लोजपा कार्यकर्ताओं के बेहतर समन्वय से पाटलीपुत्र की जनता का विश्वास जीतेंगे।
इससे पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने जगनपुरा के विभिन इलाकों और बिहटा के भगवतीपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया।
बैठक को जदयू के जिला अध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद,बाल्मिकी सिंह, पूर्व विधायक श्रीकांत निराला, सूर्यदेव त्यागी, विनोद सिंह, अखिलेश सिंह, प्रेम नाथ राम, शिव कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार, सुहावन गोप, सरोज सिंह, अध्यक्षता बिहटा अध्यक्ष राजू यादव ने किया।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | डिजिटल अरेस्ट क्या है? ऑपरेशन बजरंग से समझें साइबर ठगी का पूरा जाल | Whatsapp-Signal यूजर्स सावधानः Linked devices से हो सकती है जासूसी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या | गार्गी नारीशक्ति सम्मेलन 2026ः पटना में महिलाओं का महाकुंभ, विकसित बिहार की नई सोच | अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ींः सीबीआई के नए एफईआईआर में क्या | जब इंटरनेट बन जाए युद्धभूमिः muddy water APT और डिजिटल युद्ध का बढ़ता खतरा | वित्तीय साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं ? बैंकिंग सिस्टम में सुधार क्यों हो गया जरूरी | वायरल मैसेज का सच: नहीं बनेगा कोई नया केंद्रशासित प्रदेश, PIB ने दी चेतावनी। | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल |
12-03-2026