“रनुकी, झुनकी बेटी माँगीला, पढ़ल पंडितवॉ दामाद…..हे छठी मैया…वाह भारतीय रेल”. 

“रनुकी, झुनकी बेटी माँगीला, पढ़ल पंडितवॉ दामाद…..हे छठी मैया…छठ पूजा के इस मशहूर गाने से लगभग बिहार के हर निवासी भली भाँति परिचित होंगे । बिहार के पूर्णिया ज़िला के निवासी  दुर्गा गुप्ता को भी अपने मोबाइल फ़ोन पर छठ पूजा का यह गाना हमेशा सुनना अच्छा लगता है और वो भी तब जब वो अपने मैके  साल में सिर्फ़ एक बार जाती है अपने माँ के साथ छठ पर्व मनाने।
दुर्गा इस वर्ष भारतीय रेल के द्वारा किए गए इंतज़ाम से काफ़ी ख़ुश हैं कहती हैं  “पहली बार मैंने देखा यह व्यवस्था। छठ पूजा में अपने घर जा रहे यात्रियों के लिए भारतीय रेल ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर एक अलग प्रतीक्षा स्थल बनाया है । सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यहाँ स्वच्छता का भी पूरी तरह ध्यान रखा गया है”, दुर्गा ने कहा । मैं अपने पूरे परिवार के साथ बीती रात यहाँ हिमाचल प्रदेश के मण्डी ज़िला से आई और हमलोगों बिहार जाने वाली सीमांचल ऐक्सप्रेस का इंतज़ार कर रहे हैं।  उनके मुताबिक यहां किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई। रेल मंत्री पियुष गोयल के लिए से सुखदायक खबर होगी की छठ के लिए लाखों की संख्या में जाने वाले यात्री रेल के इंतजामों से बेहद खुश हैं।
दुर्गा ने अपने इस छठ पूजा के मशहूर गाने के पीछे छिपे राज को बताया – ” मेरी माँ यह कहती है की मैं छठी मैया की देन हूँ । वो हमेशा पूरी ज़िंदगी यही गाना गाती रही और मैया ने उन्हें आशीर्वाद के रूप में रनुकी, झुनकी के बदले दुर्गा दिया । मैं अपने माता पिता की इकलौती संतान हूँ”, दुर्गा ने बताया ।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | 14 ATM काटे, 13 साल तक बचता रहा! मेवात का ATM मशीन काटने वाला बदमाश भिवाड़ी से गिरफ्तार | CISF की श्रुति जोशी ने Commonwealth Fencing Championships में जीता टीम गोल्ड, व्यक्तिगत स्पर्धा में भी हासिल किया था कांस्य | पार्सल स्कैम क्या है? सोशल मीडिया दोस्ती से कस्टम अधिकारी तक, ऐसे होती है ऑनलाइन ठगी | मानव हाथी संघर्ष के कारण और उपाय: झारखंड में क्यों बढ़ रहा टकराव, क्या है वन विभाग की रणनीति? | Delhi Master Plan 2047: DDA की मंजूरी के बाद दिल्ली में क्या बदलेगा, पुराने मकानों से Metro तक बड़े फैसले | आपकी भाषा में आपको मिले ऑफर तो हो जाएं सावधान ! जानिए कि ऑनलाइन लोन फ्रॉड से कैसे बचें? | Commonwealth Fencing Championships 2026: CISF की अन्नू प्रिया और श्रुति जोशी ने जीते दो कांस्य पदक | Aadhaar Virtual ID (VID): आधार नंबर शेयर किए बिना ऐसे बनाएं 16 अंकों की वर्चुअल आईडी | मुंबई एयरपोर्ट पर 1.31 किलो सोना बरामद, CISF ने तस्करी की कोशिश पकड़ी | अगरतला एयरपोर्ट पर 4 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, CISF ने फ्लाइट से उतारा |
13-08-2026