मीलिए दिल्ली पुलिस के इन तीन जवानों से जान जाएंगे कोरोना वॉरियर्स की परिभाषा

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। इनके नाम है कांस्टेबल ओम प्रकाश, प्रवीण औऱ राय सिंह। दक्षिण पूर्वी दिल्ली के अमर कालोनी थाने में तैनात हैं। कुछ दिन पहले ये कोरोना के मरीज बने थे। मगर कोरोना को हराकर किसी योद्धा की तरह अपनी डयूटी करने लगे। कोरोना मरीज रह चुकने के कारण उन्हें इस मर्ज के दर्द का बखूबी अहसास था। इसीलिए वो एक ऐसा काम कर गए जो इंसानियत की मिसाल है।

[responsivevoice_button voice=”Hindi Male” buttontext=”इस खबर को ऑडियो में सुनें”]

2 जून को कांस्टेबल ओमप्रकाश को सोशल मीडिया के माध्यम से मैक्स अस्पताल में भर्ती 51 साल के कोरोना मरीज सुरेन्द्र यादव के बारे में पता लगा। सोशल मीडिया में बताया गया था कि सुरेन्द्र डायबिटीक भी हैं। ओमप्रकाश को यह भी पता लगा कि उनकी हालत गंभीर है। बताया गया था कि मरीज की रिकवरी के लिए रक्त प्लाज्मा की जरूरत है। और यह वही मरीज दे सकता है जो कोरोना का मरीज रह चुका हो। ओमप्रकाश ने तत्काल मैक्स अस्पताल से संपर्क किया और खुद का प्लाज्मा दिया। गौरतलब है कि ओम प्रकाश उस मरीज को जानते तक नहीं हैं।

3 जून को कांस्टेबल प्रवीण औऱ राय सिंह को भी इसी तरह की सूचना अपोलो अस्पताल से मिली। दोनो तत्काल अपोलो अस्पताल पहुंचे और दोनों ने अजनबी मरीजो को प्लाज्मा दिया।

  कहते हैं रक्त दान महादान। इस कोरोना काल में प्लाज्मा दान रक्त दान से भी ज्यादा अहमियत रखता है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश |
06-10-2026