बिटकॉइन नहीं है हर क्रिप्टोकॉइन जनाब दांव लगाने से पहले सावधान रहिए पढिए कैसे हो रहा है फर्जीवाड़ा

एक कहावत तो सुनी होगी आपने चमकने वाली हर चीच सोना नहीं होती। ठीक उसी तरह आफर किया जाने वाला हर सिक्का या उसकी तस्वीर विटकॉइन नहीं होती इसे दिमाग में पूरी तरह बैठा लीजिए क्योंकि अब बाजार में ऐसे लोग आ गए हैं जो बिटक़ॉइन के नाम पर ठग रहे हैं।  ऐसे ही एक गिरोह का पर्दाफाश दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने किया है।

       यह गिरोह  https://www.kashcoin.net/ के नाम से वेबसाइच चलाता था। औऱ लोगों को ऐसे सिक्कों की तस्वीर दिखाकर झांसा देता था कि इन सिक्कों के दाम बिटकॉइन की तर्ज पर बढ़ेंगे। मल्टीलेबल मार्केटिंग की तर्ज पर ऐसे सिक्कों पर लोगों को निवेश करने के लिए उकसाया जाता था।

इसके लिए आईपीओ की तर्ज पर आईसीओ यानि इनीशियल कॉाइन आफर जैसा बाजार खोल  लिया गया था। पुलिस के मुताबिक फर्जीवाड़ा कर सैकड़ो लोगों से करोड़़ो  रूपये ठगे जा चुके हैं। क्राइम ब्रांच के साइबर सेल टीम ने इस सिलसिले में सोनीपत निवासी 33 साल के नरेन्द्र उर्फ सोनू दहिया को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ने इस रैकेट की जांच की शुरूआत अरूण नामक एक शख्स से 25 लाख रूपये ठगे जाने की शिकायत से की थी। अरूण ने गिरोह के जाल में फंसकर मल्टीलेवल मार्केटिंग स्कीम के झांसे में आकर काशकॉइन में पैसे निवेश किए थे। फर्जीवाड़े का यह गिरोह 8 लोगों का है। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह ने देश भर के सैकड़ो लोगों से पैसे ठगे हैं। गैरतलब है कि भारत में वर्चुअल कॉइन गैरकानूनी है।

 

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | रिश्तों का महत्व: एक विवाद के कारण पूरे संबंध को कभी मत तोड़िए | दिल्ली एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करी नाकाम, CISF की सतर्कता से खुला बड़ा राज | डिजिटल लॉक: सुरक्षा का आधुनिक साधन या आपातकाल में छिपा खतरा? | कुख्यात गैंग का नाम, व्हाट्सएप पर धमकी और रंगदारी की मांग, जांच में निकला बड़ा सच | प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026: आवेदन कैसे करें, जानें पात्रता और अंतिम तिथि | एक पुष्प हमें जीवन की सबसे बड़ी सीख कैसे देता है? जानिए समर्पण का अनमोल संदेश | महाकाल की सुरक्षा में क्या है ‘त्रिनेत्र’ का रहस्य? भीड़ बढ़ने से पहले देता है अलर्ट | जीवन में सफलता का आधार है सत्कर्म का महत्व | PM Surya Ghar Yojana 2026: ₹78,000 तक सब्सिडी कैसे मिलेगी? जानिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और पूरी जानकारी | साइबर ठगी से बचाव: फ्री ऐप का लालच कैसे बन सकता है बड़ा खतरा |
10-06-2026