धागे के रौल में कोकीन-अमरीकन महिला गिरफ्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) ने भारी मात्रा में कोकीन के साथ अमरीकी महिला को गिरफ्तार किया है। दिल्ली के पहाड़गंज में एक होटल से गिरफ्तार महिला की पहचान स्टीफेनी कार्पियो के रूप में हुई है। उसके पास से बरामद कोकीन की कीमत 15 करोड़ रूपये बताई जाती है।     बताया जा रहा है कि कोकीन के इस खेप को नए साल पर होने वाली पार्टियों में सप्लाई किया जाना था। एनसीबी ने इस साल अब तक करीब 27 किलो कोकीन बरामद किया है ड्र्ग तस्करी में अब तक 20 विदेशी नागरिक गिरफ्तार हो चुके हैं अमरीकी नागरिक की गिरफ्तारी पहली बार हुई। इस बार भी हर बार की तरह खेप साओ पालो से भेजी गई और हर बार की तरह नाईजिरीयाई तस्कर ने अमरीकी महिला को कोकीन की खेप दी। वीडियो अमरीकन महिला एनसीबी की गिरफ्त में

एनसीबी के मुताबिक सूचना मिली थी कि अमरीका की एक महिला कोकीन की बड़ी खेप के साथ पहाड़गंज के होटल में रूकेगी। सूचना के आधार पर एनसीबी की टीम ने होटल के आसपास जाल बिछाया। थोड़ी देर में ही संदिग्ध महिला होटल पहुंची औऱ रिसेप्शन पर कमरा लेने के बाद कमरे में चली गई। एनसीबी की टीम ने पहले दो घंटे तक इंतजार किया ताकी खेप लेने वाले को भी दबोचा जा सके। मगर किसी के नहीं आने पर एनसीबी टीम महिला के कमरे में पहुंच गई औऱ तलाशी लेने पर स्टीफेनी के पास से 28 थ्रेड रोल बरामद किए। सघन जांच में पता चला कि कोकीन की खेप इसी रोल में छिपाए गए हैं। पूछताछ में पता चला कि स्टीफेनी अमरीकी महिला है और कुछ दिन पहले ही शिकागो से साओ पालो गई थी जहां उसे कोकीन की खेप दी गई।बरामद कोकीन का वीडियो

थ्रेड रोल में छिपा कर तस्करी कर लाया गया कोकीन 1.9 किलो है जिसकी कीमत 15 करोड़ बताई जा रही है।

एनसीबी के मुताबिक इस साल बरामद और पकड़े गए तस्करी से पता लगता है कि तस्करी के लिए ज्यादातर उतरी अमरीका देश के लोगों का इस्तेमाल किया जा रहा है। यह भी पता लगा है कि तस्करी के लिए साओ पालो से अदीस अबाबा या दुबई होते हुए दिल्ली का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी |
01-10-2026