दिल्ली से लेकर मुंबई और कोलकाता तक लूटपाट करने वाले घरेलू नौकरों का गैंग

👁️ 700 Views
दिल्ली के कीर्ति नगर पुलिस ने 50 हजार के एक ऐसे इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है जो दिल्ली, यूपी मुंबई औऱ कोलकाता के लिए सिरदर्द बना हुआ था। अमित कामत नाम का ये बदमाश घरेेलू नौकरों का गैंग चलाता था। ऐसा गैंग जिसके सदस्य पहले किसी तरह घरेलू नौकर बन कर घर में घुसते थे फिर मौका पाते ही साथियों को बुलाकर डकैती डालते थे।
पश्चिमी दिल्ली पुलिस उपायुक्त विजय कुमार के मुताबिक गिरोह संगठित तरीके से लूटपाट करता था।  गाजियाबाद, दिल्ली मुंबई औऱ कोलकाता में इस गिरोह ने कई सनसनीखेज वारदातों को अंजाम दिया था। मगर गैंग का सरगना अमित कामत किसी भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया था। इसी साल फरवरी में अमित पर दिल्ली पुलिस ने न्यू फ्रेंडस कालोनी थाने के एक मामले में 50 हजार रूपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद अदालत ने भी अमित कामत को भगोड़ा घोषित कर दिया था।
कीर्ति नगर थानाध्यक्ष अनिल शर्मा के नेतृत्व में एएसआई जयवीर और हवलदार विनती प्रसाद की टीम ने मामले की जांच शुरू की तो पता लगा कि अमित नाम पता बदल कर हरेक शहर में रहता है। पुलिस टींम ने उसकी तलाश में 100 से ज्यादा पतों की जांच की औऱ आखिरकार अमित कामत को गिरफ्तार कर लिया। माना जा रहा है कि मास्टरमाइंड अमित की गिरफ्तारी से घरेलू नौकरों के डकैत गिरोह पर काबू पाने में काफी मदद मिलेगी।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान | नारी के रूपः मातृत्व, प्रेम और तपस्विनी शक्ति-डा. अरूण कुमार जायसवाल |
19-03-2026