दिल्ली में मिली 15 करोड़ की हेरोइन नाईजीरियाई गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के एसीपी अतर सिंह की देखरेख में इंसपेक्टर अरविंद कुमार की टीम ने हेरोइन तस्करी के बड़े रैकेट का भाडाफोड़ किया है। इस सिलसिले में हस्तसाल में रह रहे नाईजीरियाई नागरिक इकेने केनेथ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3 किलो हेरोइन बरामद की गई है। बरामद हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 करोड़ है।

केनेथ को रिंग रोड पर काश्मीरी गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि सेल ने पिछले एक साल में 100 किलो ग्राम होरोइन जब्त कर चुकी है।

स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि केनेथ पंजाब मे हेरोइन सप्लाई करता है औऱ खेप ले जाने के लिए आईएसबीटी पर बस में चढने के लिए आएगा। इस सूचना के आधार पर इंसपेक्टर अरविंद कुमार के नेतृत्व में एसआई निर्भय राणा, एएसआई बलराज सिंह. एएसआई देविंन्दर भाटी, एएसआई सतीश, हेटकांस्टेबल मनोज कुमार आदि ने जाल बिछाकर केनेथ को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पता चला कि तस्करी का ये जाल अफगानिस्तान से चलकर पाकिस्तान औऱ जम्मू काश्मीर के रास्ते भारत में फैला हुआ है।  अफगान से खेप लेकर आने वाले केनेथ जैसे लोगों को दिल्ली में खेप सौंप देते हैं औऱ यहां से यह खेप पंजाब आदि में भेजा जाता है। तस्करों का ये गैंग हेरोइन की खेप फ्रांस औऱ इंगलैंड जैसे देशों में भी भेजता है। पूछताछ में उसने ये भी बताया है कि वह पिछले डेढ़ साल से हेरोइन की खेप पंजाब के विभिन्न तस्करों को दे रहा है।

 

 

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | यूपी में रोजगार मेलाः नौकरी की तलाश में हैं तो इन दस्तावेजों के साथ पहुंच जाइए, पूरी गाइड 2026 | NIA चार्जशीट: कंबोडिया लिंक्ड मानव तस्करी और साइबर गुलामी का बड़ा खुलासा | साइबर ठगी में गया पैसा वापस कैसे पाएं ? NCRP पोर्टल से समझें पूरा तरीका | लाल किला कार बम धमाका: NIA चार्जशीट में खुली साजिश, कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क | श्रीलंका बना साइबर ठगों का नया अड्डा? भारतीयों की बड़ी गिरफ्तारी ने बढ़ाया खतरा | समुद्री रास्ते से ड्रग तस्करी पर बड़ा वार, 6 दोषियों को कैसे मिली 10 साल की सजा | मातृभक्ति और अद्वैत की विरासत: आदि शंकराचार्य का प्रेरक प्रसंग | CISF जवानों के मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, Meditation और Wellness Program से तनाव कम करने की नई तैयारी | delhi: 72 करोड़ के 1700 किलो ड्रग्स नष्ट,नारकोटिक्स थाना की घोषणा | दिल्ली में खोया या चोरी हुआ मोबाइल वापस कैसे मिलता है? जानिए Delhi Police के ‘Operation Vishwas’ की पूरी प्रक्रिया |
16-05-2026