दिल्ली में पकड़ा गया रेल टिकटों का सबसे बड़ा दलाल

👁️ 709 Views

इंडिया विस्तार, नई दिल्ली 

दीपावली और छठ पूजा का त्यौहार नजदीक..लोग अपने घरों पर जाने के लिए रेल टिकट बुक करवाने का मन बना रहे होंगे..लेकिन उससे पहले ही दिल्ली में रेलवे की टिकट दलाली करने वाला एक ऐसा शख्स गिरफ्तार हुआ है.. जिसके पास से करीब 30 लाख रुपए की ई-टिकट बरामद हुई है..जिसमे से ढाई लाख रुपए की वो टिकटें हैं जिन पर यात्रा होनी है।

छापेमरी के दौरान मिली 30 लाख रुपए की टिकट

आरपीरफ के सीनियर डीएसपी शशी कुमार के मुताबिक रेल मंत्री के आदेश पर लगातार अवैध टिकटों के खिलाफ अभियान चल रहा है..जिसको लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार जानकारी मिल रही थी की..एक शख्स है जो ई-टिकट के जरिये लगातार टिकटों की बुकिंग कर रहा है…उसके बाद शहादरा रेलवे स्टेशन के इंस्पेक्टर अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई जिसमें सब इंपेक्टर नितिन मेहरा भी शामिल थे..उसी बीच जानकारी मिली की ये शख्स गांधी नगर इलाके में अंकित टूर एंड ट्रेवल के नाम से ऑफिस चलाता है..और वहीं से ही इस गोरखधंधे को अंजाम दे रहा है..तभी टीम ने IRCTC के साथ मिलकर अंकित सिंह के ऑफिस पर रेड की और उसे वही से गिरफ्तार कर लिया..उसके बाद जब इसके ऑफिस के कंप्यूटर की जांच की तो आरपीएफ टीम के होश फाख्ता हो गए..पुलिस टीम को अंकित के ऑफिस से करीब 2 लाख 46 हजार 736  रुपए की 94 टिकट वो मिली हैं जिन पर त्यौहारों के दौरान यात्रा होनी है..आरोपी ने पुलिस को बताया की ये मार्च 2018 से अब तक 30 लाख रुपए की टिकट फेक पर्सनल यूजर आईडी पर बुक करवा चुका है..और टिकटों की बुकिंग के लिए ऑनलाइन सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करता था..

त्यौहारों पर ऊंचे दामों पर बेची जानी थी टिकट

आरोपी अंकित ने आरपीएफ को बताया की इन टिकटों का दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों को ऊंचे दामों पर बेचना था…ताकि मोटा मुनाफा कमाया जा सके.. त्यौहारों के दौरान यात्री ज़्यादा होते हैं..और टिकट कम..फिर शुरू होता है टिकटों की दलाली का काम..गैंग का मुखिया अवैध यूजर आई डी के जरिये टिकट बुकिंग करता है और टिकट खरीदने वाले को फेक आधार कार्ड के साथ टिकट कीमत से 1000 रुपए ज्यादा में बेच देता है..वही दूसरा तरीका टिकट बुकिंग करवाने वाला शख्स इनके पास आता है और उसकी आई डी पर कई टिकट बुक कर देता है फिर उन टिकटों को ज़्यादा कीमत पर बेच देता है ।

-आरपीएफ ने 250 आईडी को किया डिएक्टिवेट

आरीपीएफ के डीएससी शशी कुमार ने बताया की..अंकित ने 250 आई डी के जरिये टिकटों की बुकिंग की थी..अब इन 250 आईडी को डिएक्टिवेट कर दिया गया है..
वहीं अंकित को 143 रेलवे एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है.. अब आरपीएफ इसके और लोगों की तलाश कर रही हैं जो इस गोरखधंधे में शामिल हो सकते हैं

 

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Haridwar History-मायापुरी से गंगाद्वार तक, क्या आप जानते हैं हरिद्वार के ये प्राचीन नाम और उनके महत्व | ब्लॉकचेन पर आधारित होगा FIR से लेकर चार्जशीट तक, अब मिलेगी साइबर ठगों को सजा | नेपाल के रास्ते घुसा लश्कर का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बांग्लादेश में रचा था खतरनाक चक्रव्यूह | सपने में खुद को नहाते देखना: शुभ या अशुभ संकेत? | स्वप्न शास्त्र | सीसीटीवी कैमरा लगाने के नियम बदल गए! जानिए क्या है अपडेट | Sapne Me Bail Dekhna: कहीं ये बड़ा धन लाभ तो नहीं? जानिए शुभ-अशुभ संकेत | सपने में त्रिशूल देखना शुभ या अशुभ? शिव कृपा से बदल सकती है आपकी किस्मत, जानें मां दुर्गा और महादेव के इन संकेतों का मतलब | ऑनलाइन गेमिंग एडिक्शन इलाज: क्या भारत में समय सीमा समाधान बन सकती है | नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन: पीएम मोदी बोले–विकसित यूपी, विकसित भारत की नई उड़ान | साइबर अपराध से कमाए गए 35,925 करोड़ का रहस्यःईडी की जांच में क्या मिला |
31-03-2026