दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी

बहु ओर सास की हत्या
ससुर ने किया पत्नी और बहू की हत्या।
आरोपी ससुर ने शक पत्नी और बहू के रिश्तों पर शक था।

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली के रोहिणी इलाके में डब्बल मर्डर से फैली सनसनी। रोहिणी के विजय विहार थाना इलाके के सेक्टर 4 की घटना। 64 साल के बुजुर्ग ने की अपनी पत्नी और बहू की हत्या।
पुलिस की माने तो अवैध संबंधों के शक के चलते दिया डबल मर्डर की वारदात को अंजाम।पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग ससुर को किया गिरफ्तार, मामले की तफ्तीश जारी।

दिल्ली पुलिस को आज सुबह 5:55 पर कॉल मिली थी कि रोहिणी सेक्टर 4 के शिवा अपार्टमेंट में एक शख्स ने अपनी पत्नी और बहू को चाकू मारे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो 35 साल की प्रज्ञा चौधरी और 62 साल की स्नेह लता चौधरी कुछ चाकू लगे थे जिनकी मौत हो चुकी थी। स्नेह लता हमलावर सतीश चौधरी की पत्नी है और प्रज्ञा चौधरी हमलावर सतीश की बहू है। सतीश चौधरी की उम्र 64 साल है जो प्राइवेट रिटायर्ड प्राइवेट टीचर है। पुलिस ने आरोपी सतीश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है और इस हत्या की वजह क्या है इसकी जांच कर रही है। सोसाइटी की आरडब्ल्यूए के लोगों ने बताया कि सतीश चौधरी झगड़ालू किस्म का इंसान था इसलिए उससे कोई अधिक वास्ता नहीं रखता था। घर में झगड़े में ही उसने इस वारदात को अंजाम देने की आशंका लोग जता रहे हैं

फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुटी है ।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्या आप जानते हैं माइक्रोग्रीन्स क्या है ? जान लें माइक्रोग्रीन्स के फायदे | अभय चैटबॉटः डिजिटल अरेस्ट से बचा सकता है सीबीआई का यह AI टूल | Up transfer: यूपी में अब दो दर्जन और आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया | UP IAS Transfer: यूपी में 40 आईएएस अफसरों के तबादले, 15 जिलों के डीएम भी बदले | पश्चिम बंगाल चुनाव 2026ः ‘CAPF’ का ‘वन इलेक्शन फोर्स’ मॉडल, डीजी स्तर पर सुरक्षा ब्लू प्रिंट तैयार | चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया देंगे 22वां डीपी कोहली व्याख्यानः साइबर अपराध की चुनौतियों पर फोकस | डॉक्सिंग क्या है? क्या आप doxing से बच सकते हैं? | कहीं आपको नौकरी का ऑफर भेजने वाला फर्जी तो नहीं ! जानिए साइबर ठगी के इस नए तरीके को | झारखंड में आयोजित होगा राष्ट्रीय वन मेला 2026 | सपने में गोबर के उपले देखनाः धन लाभ या करियर में बदलाव के संकेत |
21-04-2026