दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के हत्थे चढा 50 हजार का ईनामी बारूद

👁️ 558 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली -एनसीआर में इनामी अंतरराज्यीय गैंगस्टर धनंजय उर्फ बारुद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। धनंजय पर अब तक कुल 65 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। उसकी तलाश दिल्ली -यूपी पुलिस की टीम कर रही थी। वह बिहार के मुजफ्फरपुर जिला का रहने वाला है। वह पिछले 15 साल से दिल्ली एनसीआर में रह रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार के ईनाम की घोषणा की गई थी।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के मुताबिक धनंजय उर्फ बारूद को लक्ष्मी नगर, शकरपुर और बदरपुर में हुई लूटपाट के तीन ताजा मामलों में तलाश थी। इन मामलो में कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ था। उसे एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार की टीम ने गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर शिव कुमार को सूचना मिली थी कि बारूद गाजियाबाद के लाल कुआं इलाके में अपने गैंग को फिर से संगठित कर रहा है। 13 अगस्त की रात उसकी मौजूदगी की सूचना के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक बारूद मुजफ्फर पुर के एक किसान का बेटा है और उसके दो बच्चे भी हैं। 13 साल पहले उसने छोटी मोटी चोरी से अपराध की दुनिया में कदम रखा था।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | पटना के बापू सभागार में 5000 लोगों का ऐतिहासिक जमावड़ा: ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ ने छेड़ा सांस्कृतिक पुनर्जागरण का बिगुल | देहरादून में बड़ी बैठकःदेश के चिड़ियाघरो में होने जा रहा बड़ा बदलाव, “मेरा चिड़ियाघर” योजना पर बड़ा फैसला | आपका अकाउंट भी बन सकता है म्यूल? कोर्ट की सख्त चेतावनी—जमानत मिली तो बढ़ेंगे साइबर फ्रॉड | जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा हुई और मजबूतः 5 नई पुलिस चौकियाँ और 7 PRV वाहन तैनात | sanchar sathi CEIR Update: अब IMEI से तुरंत ट्रेस होगा चोरी या खोया मोबाइल, जानिए पूरी प्रक्रिया | नंदू गैंग पर शिकंजा: पुलिस ने शूटर और सप्लायर दोनों को दबोचा | लेट्स इंस्पायर बिहार का 5 वां स्थापना दिवसः पटना में “बिहार सांस्कृतिक पुनर्जागरण महासभा 2026” | खाता हो गया है फ्रीज? अब मिनटों में शिकायत करेंः GRM पोर्टल से ऐसे होगा अनफ्रीज! | फाइव स्टार होटल वाला शेफ, चीनी लॉक की मास्टर चाबी और सत्य अपराध कथा | क्या आप जानते हैं हरियाणा ने साइबर अपराध पर नकेल कैसे कसी |
22-03-2026