ट्वीटर पर हल हो रहीं है फोन की समस्याएं

👁️ 587 Views

दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्‍हा द्वारा शिकायतों के पंजीकरण और समाधान के लिए पिछले वर्ष शुरू की गई ट्विटर सेवा के बाद लगभग 99 प्रतिशत शिकायतों का सोशल मीडिया के माध्‍यम से समाधान किया गया है। बीएसएनएल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 15 अप्रैल, 2017 तक कुल 27,988 शिकायतें प्राप्‍त हुई हैं, जिनमें से 27,965 शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। इस प्रकार समाधान दर 99.91 प्रतिशत दर्ज की गई है। दूरसंचार मंत्री का ट्विटर अकाउंट @manojsinhabjp इस प्‍लेटफार्म द्वारा दूरसंचार और डाक से संबंधित शिकायतों के समाधान के बारे में दैनिक स्थिति रिपोर्ट मंगा रहा है। इसी प्रकार भारतीय डाक ने 27,000 ट्वीट्स का रखरखाव किया और उनका तुरंत हल किया गया है।

 

दूरसंचार के मामले में उपभोक्‍ताओं की शिकायतें मुख्य रूप से टेलीफोन बिल, ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी, दोषपूर्ण कनेक्शन, लैंडलाइन फोन और वाई-फाई हॉटस्पॉट्स के स्थानांतरण से संबंधित हैं, जबकि डाक सेवाओं के मामले में शिकायतें मुख्य रूप से पैन कार्ड, रोल नंबर, पार्सल, मनी ऑर्डर और दवाइयों की डिलीवरी में होने वाली देरी होने से संबंधित हैं। डाकघरों के भवनों की मरम्मत, बचत बैंक खातों के तकनीकी मुद्दों से सं‍बंधित समस्याओं का भी तुरंत हल किया गया है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Digital Police Portal: अब घर बैठे दर्ज करें e-FIR, पाएं पुलिस वेरिफिकेशन और NOC | पूरी गाइड | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है |
13-04-2026