जानिए गृह राज्यमंत्री ने सीआरपीएफ को क्या कहा

गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने आज पहलगाम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ के 116 वीं बटालियन का दौरा किया। उनके साथ सीआरपीएफ के विशेष डीजी एस एन श्रीवास्तव, आईजी जुल्फिकार हसन, डीआईजी एस पी पानी आदि भी मौजूद थे। इस अवसर पर बल के अनंतनाग डीआईजी ने सुरक्षा बलों की उपलब्धि और जम्मू काशमीर के वर्तमान हालत पर केंद्रीय मंत्री को पावर प्वांयट प्रजेंटेशन भी दिखाया। इसी अवसर पर गृह राज्य मंत्री ने सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया औऱ सीआरपीएफ को मिली कामयाबियों की प्रशंसा की। उन्होंने नई चुनौतियों की भी चर्चा की। उन्होंने इस बात के लिए भी तारीफ कि स्थानीय पुलिस, सेना और सीआरपीएफ बेहतर तारतम्य के साथ काम कर रहे हैं। उन्होने सुरक्षा बलों को विपरीत हालात में काम करने पर तारीफ करते हुए आगे भी काम करते रहने की अपील की। इस अवसर पर कुछ जवानों ने अपनी सुविधाओं आदि को लेकर भी सवाल किए जिसके समाधान का आश्वासन दिया गया।
Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Microsoft Passkey क्या है? SMS MFA से ज्यादा सुरक्षित Passkey ऐसे करें Enable | डेटिंग ऐप्प फ्रॉडः बुजुर्ग को ऐसे जाल में फंसाया और ठग लिया | सावधान! साइबर ठग बदल रहे हैं ठिकाना, बचना है तो जानिए ये उपाय | भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में रिकॉर्ड कारोबार, 1.8 लाख लोग पहुंचे, ₹5,000 करोड़ के अवसर | सावन महोत्सव में दिखी बिहार की महिलाओं की नई तस्वीर, स्टॉल से सम्मान तक छाया उद्यमिता का रंग | ऑनलाइन प्रिडेटर से कैसे बचें ? साइबर स्टॉकिंग, फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा के तरीके | पेंशन कार्ड वाले ऑफर से सावधान, जानिए बचने के उपाय | Rent a Boyfriend Scam: महिला हैं तो जरूर पढ़ लें, और रहिए सावधान | 14 ATM काटे, 13 साल तक बचता रहा! मेवात का ATM मशीन काटने वाला बदमाश भिवाड़ी से गिरफ्तार | CISF की श्रुति जोशी ने Commonwealth Fencing Championships में जीता टीम गोल्ड, व्यक्तिगत स्पर्धा में भी हासिल किया था कांस्य |
19-08-2026