जब महादेव ने गजनी को सिखाया सबक

किरण दुबे

महादेव मंदिरब्रह्मपुर, बिहार के बक्सर जिले में स्थित एक शहर ….जो की प्रसिद्ध हिंदू धार्मिक जगह भी है। यह मुख्य रूप से भगवान शिव के मंदिर की पौराणिक कथा और उसके पशु मेले के लिए प्रसिद्ध है।  सावन के आगमन के साथ इस जगह का महत्व काफी बढ़ जाता है खासकर बिहार के शाहाबाद में।

महादेव मंदिर

लोक प्रचलित कथाओं के मुताबिक यहाँ भगवान शंकर, शिव लिंग के रूप में स्वयं धरती से बाहर आए हैं। उनका नाम ब्रह्मेश्वर नाथ है। यही कारण है कि गांव का नाम ब्रह्मपुर पडा, जो वास्तविक नाम है।
आपने किसी मंदिर का दरवाजा पश्चिम दिशा में नहीं देखा होगा लेकिन इस मंदिर का दरवाजा पश्चिम दिशा में है इसकी भी वजह है। कहते है कि
प्राचीन काल में, मुस्लिम शासक मोहम्मद गज़नी, जब मंदिर को तोड़ने और यहाँ का धन लूटने आया तो, ब्रह्मपुर के लोगों ने उसको चेतावनी दी की अगर वो मंदिर तोड़ेगा तो बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ की तीसरी आँख उसका विनाश कर देगी। गज़नी ने कहा की ऐसा कोई देवता नहीं हैं। अगर हैं, तो मंदिर का प्रवेश द्वार, जो पूरब दिशा में है वो रात भर में पश्चिम में हो जायेगा। अगर ऐसा होता है तो वह मंदिर को छोड़ देगा और कभी मंदिर के पास नहीं आएगा। अगले दिन प्रातः कल जब वो मंदिर पर पहुँचा तो दंग रह गया। मंदिर का प्रवेश द्वार पश्चिम की तरफ हो चुका था। भोले के चमत्कार से प्रभावित गजनी वहा से हमेशा के लिए चला गया। तभी से इस मंदिर का दरवाजा पश्चिम की ओर है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका |
16-09-2026