चौथे चरण के लिए थम गया चुनाव प्रचार, 29 अप्रैल को 71 सीटों पर होगा मतदान

लोकसभा चुनाव की लड़ाई अब चौथे चरण तक पहुंच गई है। इस चरण में कन्हैया कुमार, डिंपल यादव, गिरिराज सिंह, उर्मिला मातोंडकर, उपेंद्र कुशवाहा, वैभव गहलोत समेत कई दिग्गज उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। पूरे देश की निगाहें इस चरण के चुनाव पर है। आज शाम पांच बजे चौथे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार खत्म हो गया। चौथे चरण में नौ राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा।

हाई प्रोफाइल है ये सीटें

बेगूसराय, कन्नौज, उन्नाव, बोलपुर, उजियारपुर, जोधपुर और उत्तर महाराष्ट्र जैसी हाई प्रोफाइल सीटों पर चौथे चरण के लिए मतदान होना है। माना जा रहा है कि बेगूसराय सीट पर इस बार भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह और सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार के बीच कड़ा मुकाबला है। लेकिन कई लोगों का मत है कि दोनों भूमिहार जाति से आते हैं और उनका वोट बंटने पर राजद उम्मीदवार तनवीर हसन जीत सकते हैं।

इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने हर चुनावी रैली में कांग्रेस पर हमला बोल रहे हैं। साथ ही वह चौकीदार के नारे भी लगवा रहे हैं। उधर, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के समस्तीपुर में मोदी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा- ‘कुछ नहीं सब झूठा है, नरेंद्र मोदी ने लूटा है’। उस रैली में लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। उन्होने कहा कि गरीबों की बात करने वाला राहुल गांधी जैसा प्रधानमंत्री चाहिए।

इन राज्यों की इन सीटों पर होना है चुनाव

उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर, खेड़ी़, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कनौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर

बिहार
दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर

झारखंड
चतरा, लोहारदगा, पलामू

जम्मू-कश्मीर
अनंतनाग (सिर्फ कुलगाम जिले में वोटिंग)

महाराष्ट्र
नंदूरबार, धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण, मावल, शिरूर, शिर्डी

पश्चिम बंगाल
बेहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पूर्व, बर्धमान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर, बीरभूम

ओडिशा
मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर

Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 25 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF को फिर मिला ISO 9001:2015 प्रमाणन, दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को मिली वैश्विक मान्यता | उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, युवा शक्ति, शिक्षा सुधार और पंजाब यूनिवर्सिटी के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा | हर 15 दिन में करें यह छोटा काम, हैकर्स से बची रह सकती है आपकी डिजिटल पहचान | सत्य बोलने का महत्व: क्यों कहा गया है ‘सांच को आंच नहीं’ | समुद्री सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, CISF और भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के बीच हुआ बड़ा समझौता | BRICS NSA Meeting 2026: अजीत डोभाल की अध्यक्षता में भारत रच रहा साइबर सुरक्षा का नया इतिहास; जानें AI और Deepfake से निपटने का प्लान | Cyber Fraud Alert: बेरोजगार युवाओं के नाम पर खुल रहे बैंक खाते, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा 50 लाख रुपये से जुड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का राज | सनातन धर्म में अन्न का महत्व: क्यों कहा गया है अन्न को सबसे बड़ा धन? | WhatsApp Boss Scam Alert: CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, I4C ने जारी की चेतावनी | सीआईएसएफ को मिला नया मुख्यालय, जानिए इसकी विशेषताएं |
25-06-2026