गाजियाबाद पुलिस ने खोला इस महिला की हत्या का राज

गाजियाबाद, इंडियाविस्तार। गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके के गांव सीकरी कला में 16 अप्रैल की रात को हुई महिला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने इस पूरे मामले में एक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से वह हथियार भी बरामद कर लिया है जिसके द्वारा महिला की हत्या की गई थी। आश्चर्य की बात यह है कि इस पूरे मामले में महिला की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका भतीजा ही था ।इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसपी देहात नीरज कुमार ने बताया कि 16 अप्रैल की रात थाना मोदीनगर इलाके के गांव सीकरी कला में एक वृद्ध महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। जिसके हाथों की नस भी काट दी गई थी ।और उसका शव लहूलुहान हालत में उसके पड़ोसियों द्वारा देखा गया था ।जिसके बाद उसके बेटे को बुलाया गया। जिसके द्वारा थाना मोदीनगर में अपनी मां की हत्या किए जाने की तहरीर दी थी ।पुलिस ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जाल बिछाया और आखिरकार पुलिस आरोपी तक जा पहुंची। उन्होंने बताया कि वृद्ध महिला की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि महिला का भतीजा राजवीर पुत्र दलीप ही निकला। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए शख्स से गहन पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह शराब के नशे में था। और वह दीवार फांद कर वृद्ध महिला के घर में घुस गया था। जिसके बाद महिला ने उसके साथ गाली-गलौच ही नहीं की बल्कि जोर जोर से चीखने लगी ।उसने बताया कि उसके हाथ में ब्लेड नुमा धारदार चाकू था । जिसके बल पर उसने वृद्ध महिला को डराने और चुप करने का प्रयास किया। लेकिन जब वृद्ध महिला द्वारा लगातार उसे गाली-गलौच की जाती रही तो उसने महिला के गले पर ब्लड नोमा चाकू से वार कर दिया ।और उसके दोनों हाथों की नस भी काट दी थी ।ताकि वह जीवित ना रह पाए आश्चर्य की बात यह है। कि जब तक महिला ने दम नहीं तोड़ दिया। तब तक राजवीर मौके पर ही बैठा रहा। महिला की मौत हो जाने के बाद ही वह मौके से फरार हुआ था ।एसपी देहात ने बताया कि अभी गहन पूछताछ की जा रही है ।अभी इस मामले में कुछ और भी तथ्य सामने आने बाकी है ।जिन्हें बाद में ही साफ किया जाएगा।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | iPhone Security alert: क्या आपका WhatsApp अकाउंट हैक हो सकता है? जानें बचाव के तरीके | CISF Airport Security Review 2026: ड्रोन खतरों से निपटने और एयरपोर्ट सुरक्षा मजबूत करने पर जोर | AI Cyber Crime से निपटने की तैयारी, दिल्ली पुलिस को मिलेगा विशेष साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण | वासनाओं का त्याग, सद्बुद्धि और शक्ति का सदुपयोग ही जीवन का सच्चा मार्ग | हवाला और बैंकिंग सिस्टम में क्या अंतर है? आसान भाषा में समझिए पूरा मामला | वचन, निर्णय और धर्म का मार्ग: क्या मानव अपनी लगाम स्वयं संभाल रहा है? | डेटा ब्रीच से बैंक अकाउंट कैसे बचाएं? पूरी जानकारी, गुजरात पुलिस के ऑपरेशन म्यूल से क्या सीख? | एयर टिकट रद्द करने पर 15 गुना तक शुल्क? DGCA नियम 2026, रिफंड चार्ज और आपके अधिकार | CBSE Physics Answer Sheet Mismatch: क्या सच में किसी और का पेपर मिला? जानें पूरा सच | ऑनलाइन सट्टेबाजी भारत में कानूनी है या अवैध? – 2026 |
31-05-2026