कई खास सुविधाओं से लैस है टी2 का पुलिस कियोस्क, देखें वीडियो

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने बुधवार को आईजीआई एयरपोर्ट के टी-2 पर यात्रियों की सुविधा के लिए फेसिलिटेशन कियोस्क का उदघाटन किया। इसकी मदद से पीड़ित यात्री गुम हुए या चोरी हुए सामान की ई-एफआईआर करा सकते हैं। ऐसे में उन्हें थाने जाने की जरूरत नहीं होगी।

इससे पहले इस तरह की सुविधा टी-3 पर शुरू की गई थी। इस अवसर पर स्पेशल पुलिस कमिश्नर प्रवीर रंजन, जॉइंट कमिश्नर अतुल कटियार और आईजीआई एयरपोर्ट के डीसीपी संजय भाटिया समेत कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे। यह दिल्ली का पहला ऑल विमन कियोस्क होगा, जिसमें हमेशा महिला पुलिसकर्मी ही तैनात रहेंगी। हालांकि, इसकी सर्विस कोई भी यात्री ले सकता है।

इस कियोस्क में कई खासियत है। 24 घंटे पुलिस मदद के लिए तैयार कियोस्क में 11 सुविधाएं ऐसी हैं जिनमें तुरंत मदद मिलेगी।

खोने, लापता होने, साइबर फ्राड. ई एपआईआर से लेकिर कैरेक्टर सर्टिफिकेट तक की सुविधाएं यहां मौजूद होंगी। गौरतलब है कि टी2 से 220 हवाई जहाज आते जाते हैं और करीब 50 हजार यात्रियों की आवाजाही होती है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | पश्चिम बंगाल चुनाव 2026ः ‘CAPF’ का ‘वन इलेक्शन फोर्स’ मॉडल, डीजी स्तर पर सुरक्षा ब्लू प्रिंट तैयार | चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया देंगे 22वां डीपी कोहली व्याख्यानः साइबर अपराध की चुनौतियों पर फोकस | डॉक्सिंग क्या है? क्या आप doxing से बच सकते हैं? | कहीं आपको नौकरी का ऑफर भेजने वाला फर्जी तो नहीं ! जानिए साइबर ठगी के इस नए तरीके को | झारखंड में आयोजित होगा राष्ट्रीय वन मेला 2026 | सपने में गोबर के उपले देखनाः धन लाभ या करियर में बदलाव के संकेत | भूतबंगला 2026ः अक्षय कुमार की बेस्ट फिल्म साबित होगी ? | सावधान! एआई बदल रहा है साइबर जालसाजी का चेहरा | क्या आप जानते हैं,आपका मोबाइल कैसे हैक हो सकता है ? जानिए हैकिंग से कैसे बचें | मध्यमा परीक्षा 2026ः परिणाम घोषित, इस तरह देखें अपना रिजल्ट |
20-04-2026