उज्जैन में पकड़ी गई रेलयात्रियों का मोबाईल उड़ाने वाली महिला चोर

👁️ 629 Views

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर  रेलवे सुरक्षा बल ने 55 साल की एक महिला मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ी गई इस महिला चोर को जीआरपी पुलिस के हवाले किया गया है। जानकारी के मुताबिक 10 नवंबर को करीब 2 बजे अनीश नाम का एक युवक आरपीएफ उज्जैन के पास पहुंचा। उसने शिकायत की कि उसका मोबाइल चोरी हो गया है। पता चला कि अनीश ने मुसाफिरखाने में मोबाइल चार्जर पर लगाया था। सूचना के आधार पर आरपीएफ के सबइंस्पेक्टर वीरम सिंह ने सीसीटीवी खंगाले तो पता चला कि मोबाइल की चोरी एक महिला ने की है। महिला की तलाश शुरू की गई आखिरकार प्लेटफार्म नंबर 1 पर पार्सल गेट के पास पति के साथ सोती हुई महिला पकड़ी गई औऱ उससे मोबाइल बरामद कर लिया गया।

 

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान | नारी के रूपः मातृत्व, प्रेम और तपस्विनी शक्ति-डा. अरूण कुमार जायसवाल | IPL के लंबे क्रिकेटरः क्या चलेगा इनका सिक्का | दिल्ली की द्वारका पुलिस के हत्थे ऐसे चढ़ा यह भगोड़ा | TRAI का सबसे बड़ा फैसलाः AI अब बंद करेगी फ्राड कॉल्स, जानें पूरी जानकारी |
17-03-2026