इस एप्प की मदद से सस्ती और अच्छी दवा केंद्रों तक पहुंच रहे हैं सवा तीन लाख लोग

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। कोविड – 19  संकट के कारण राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान जनऔषधि सुगम मोबाइल ऐप, लोगों को अपने नजदीकी प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र (पीएमजेएके) का पता लगाने और किफायती जेनेरिक दवा प्राप्त करने में बहुत मदद कर रहा है।

325000 से अधिक लोग जनऔषधि सुगम मोबाइल ऐप का उपयोग कर रहे हैं। डिजिटल तकनीक का उपयोग करके लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्युटिकल विभाग के अंतर्गत भारत फार्मा पीएसयू ब्यूरो (बीपीपीआई) द्वारा प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि योजना (पीएमबीजेपी) के लिए इस मोबाइल एप्लिकेशन को विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य लोगों को डिजिटल प्लेटफार्म के तहत सुविधाएँ प्रदान करना है। लोग अपने मोबाइल फ़ोन के माध्यम से उपयोगकर्ता-अनुकूल विकल्पों का लाभ उठा सकते हैं। इन विकल्पों में शामिल हैं – नज़दीकी जनऔषधि केंद्र का पता लगाना, गूगल मैप के जरिये नज़दीकी जनऔषधि केंद्र तक पहुँचने के मार्ग का पता लगाना, जनऔषधि जेनेरिक दवाओं की जानकारी प्राप्त करना, एमआरपी के आधार पर जेनेरिक और ब्रांडेड दवाओं की तुलना करना, अपनी बचत का हिसाब लगाना आदि।

जनऔषधि सुगम मोबाइल ऐप एंड्राइड और आई – फ़ोन दोनों ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। उपयोगकर्ता इसे गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से निःशुल्क  डाउनलोड कर सकते हैं।

भारत के कोविड – 19 के खिलाफ लड़ाई में, भारत सरकार पीएमबीजेपी जैसी उल्लेखनीय योजनाओं के माध्यम से स्वास्थ्य प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है।  जनऔषधि केन्द्रों पर 900 से अधिक गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं और 154 सर्जिकल उपकरण देश के प्रत्येक नागरिक के लिए किफायती कीमत पर उपलब्ध हैं।

 वर्तमान में, देश के 726 जिलों को कवर करते हुए 6300 से अधिक जनऔषधि केंद्र (पीएमजेएके) कार्य कर रहे हैं। लॉकडाउन अवधि में पीएमबीजेपी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सूचनात्मक पोस्ट के माध्यम से जागरूकता फैला रहा है ताकि लोगों को कोरोना वायरस से बचाव में मदद मिल सके।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | एयरपोर्ट पर मदद के नाम पर ठगी: ₹11 हजार देने के बाद खुला राज, CISF को मिले तीन अलग नाम वाले पहचान पत्र | Tech Support Scam क्या है? कंप्यूटर पर Pop-Up दिखाकर कैसे होती है ठगी, IFSO केस से समझें पूरा तरीका | Property fraud: रिटायरमेंट के ₹1.75 करोड़ फंसे, जमीन खरीदने से पहले इन कागजात की जांच क्यों जरूरी, आप भी जान लें | RBI का नया प्रस्ताव: संदिग्ध बैंक ट्रांजैक्शन पर 60 दिन तक रोक, आपके खाते पर कब पड़ सकता है असर? | Flight Baggage Rules: विदेश जाते समय बैग में क्या नहीं ले जा सकते? दिल्ली एयरपोर्ट पर चंदन के 11 डिब्बे मिले | Train Cancelled October 2026: अक्टूबर में 40 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, टिकट है तो पहले चेक करें अपनी ट्रेन | सट्टे का पैसा शेयर बाजार तक कैसे पहुंचता है? महादेव बेटिंग केस से समझिए पूरा खेल | आपके नाम पर कोई और SIM तो नहीं चला रहा? घर बैठे ऐसे करें जांच | AI का भविष्य: नकली आवाज और डीपफेक के दौर में भारत कैसे रहेगा सुरक्षित? | LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA |
24-09-2026