सीआईएसएफ ने दिल्ली एयरपोर्ट पर यूं बचाई जान

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। सीआईएसएफ की सजगता और तत्परता से दिल्ली हवाई अड्डे पर एक यात्री की जान बचा ली गई। बल के जवानों ने आईजीआई एयरपोर्ट पर कार्डियो-पल्मोनरी रिससिटेशन (Cardio-pulmonary Resuscitation (CPR) देकर यात्री की कीमती जान बचाई।

दरअसल आईजीआई एयरपोर्ट के डोमेस्टिक सिक्योरिटी होल्ड एरिया में एक  यात्री अशोक महाजन, बेहोश हो गए और सामान की टेबल के पास गिर गए।

वहां तैनात बल के कॉन्स्टेबल मधुसूदन और कॉन्स्टेबल मनोज कुमार तुरंत  यात्री के पास पहुंचे और बिना कोई समय गंवाए उन्होंने  यात्री को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) शुरू कर दिया जिससे वे होश में आ गए।

श्री महाजन 07 अन्य सह-यात्रियों के साथ विस्तारा एयरलाइंस की उड़ान संख्या यूके -627 (STD- 1255 बजे) द्वारा उदयपुर के लिए  यात्रा कर रहे थे।  अशोक महाजन के सह-यात्री में से एक, पूर्व भारतीय राजदूत अचल मल्होत्रा ने सीआईएसएफ कर्मियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और लिखा: “सीआईएसएफ टीम आपातकालीन चिकित्सा सहायता यानी सीपीआर प्रदान करने में बेहद मददगार थी।

बल के महानिदेशक राजेश रंजन, ने दोनों बल सदस्यों द्वारा बहुमूल्य मानव जीवन को बचाने के लिए त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। दोनों कर्मियों को उचित रूप से पुरस्कृत किया जाएगा।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | कोरबा में 500 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, वैदिक विधि से हुआ स्वागत | QR-सक्षम पुलिस पहचान पत्र: पुलिस बनकर ठगी करने वालों पर लगेगी लगाम, नागरिकों को मिलेगा डिजिटल सुरक्षा कवच | WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए I4C की चेतावनी, एक गलती से निजी चैट और कॉन्टैक्ट तक पहुंच सकते हैं साइबर अपराधी | एआई से लिखे शोध में फर्जी कानूनी फैसलों का खतरा, छात्रों और शोधकर्ताओं को क्यों सतर्क रहने की जरूरत? | साइबर फ्रॉड में नुकसान होने पर मिल सकता है ₹5 करोड़ तक का मुआवजा, जानिए झारखंड की नई व्यवस्था में कैसे करें दावा | CISF महिला ब्रास बैंड: कैसे सामान्य ड्यूटी की महिला जवानों ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई अपनी पहचान | मेटा की ‘स्कैम से बचो’ माइक्रोड्रामा श्रृंखला: साइबर धोखाधड़ी के विरुद्ध जागरूकता की एक अभिनव पहल | UPI PIN चोरी करने वाला Android Overlay Scam क्या है? मोबाइल की एक परमिशन से कैसे खाली हो सकता है बैंक खाता | हेल्थ डेटा चोरी से मेडिकल फ्रॉड तक, फर्जी डॉक्टर बनकर कैसे ठग रहे हैं साइबर अपराधी? | Microsoft 365, Outlook और Teams अचानक काम करना बंद कर दें तो क्या होगा? जानिए क्लाउड सर्वर की खराबी के पीछे की वजह |
24-11-2026