म्‍यांमार में अगवा किए गए 5 भारतीय मुक्त

भारत सरकार ने 4 नवम्‍बर, 2019 की सुबह म्‍यांमार के रखाइन सूबे में समय पर हस्‍तक्षेप कर अराकान आर्मी द्वारा अगवा किए गए पांच भारतीय नागरिकों , म्‍यांमार की संसद के एक सदस्‍य और म्‍यांमार के चार नागरिकों को मुक्‍त करा लिया।

इन पांचों भारतीय नागरिकों, म्‍यांमार की संसद के एक सदस्‍य और दो स्‍थानीय ट्रांसपोर्टर्स तथा दो स्‍पीड ऑपरेटर्स को 3 नवम्‍बर को म्‍यांमार के चिन स्‍टेट के पालेत्‍वा से रखाइन सूबे के किऑकताव जाते समय अराकान आर्मी ने अगवा कर लिया था। अपहृत भारतीय नागरिक वर्तमान में म्‍यांमार की कलादान सड़क परियोजना के निर्माण से संबद्ध हैं। एक भारतीय नागरिक का अराकान आर्मी के कब्‍जे में होने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। प्राप्‍त सूचना के अनुसार वह मधुमेह से पीडि़त था। अपहणकर्ताओं से चंगुल से मुक्‍त कराए गए भारतीय नागरिक, मृतक के पार्थिव शरीर सहित सित्‍वे पहुंच चुके हैं और वे आज स्‍वदेश वापसी के लिए यांगून रवाना हो जाएंगे।

 

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CBSE Physics Answer Sheet Mismatch: क्या सच में किसी और का पेपर मिला? जानें पूरा सच | ऑनलाइन सट्टेबाजी भारत में कानूनी है या अवैध? – 2026 | ‘राम की शक्ति पूजा’ से प्रेरित पुस्तक ने युवाओं को दिया नया संदेश | 8वां वेतन आयोग 2026: फिटमेंट फैक्टर कितना होगा, नई सैलरी क्या होगी और DA का क्या होगा—जानिए सब कुछ | Fake APK App Scam: Android यूजर्स के लिए नया खतरा, जानिए कैसे बचें | Malware Alert: नकली Software Update से फोन हैक, Delhi Police केस से सीखें बचाव के पक्के तरीके | संगति का प्रभाव और सनातन धर्म की व्यापकता | AI का युग: भारतीय विद्यार्थियों और युवाओं के लिए वे उपकरण जो 2026 में सबसे ज़्यादा काम आ रहे हैं | पासवर्ड नहीं, पासफ़्रेज़ अपनाइए — मजबूत साइबर सुरक्षा की नई आदत | सीमाहीन साइबर अपराध का बढ़ता जाल: Operation Ramz से समझें फ़िशिंग और मैलवेयर का असली खतरा |
26-05-2026