मेवात में पकड़ी गई अवैध हथियारों की फैक्टरी, देखें लाइव फैक्टरी

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मेवात में चल रही अवैध हथियारों की फैक्टरी का भांडाफोड़ किया है। मेवात में पहली बार मिले गैरकानूनी हथियारों की फैक्टरी से भारी मात्रा में हथियार बनाने की सामग्री बरामद की गई औऱ दस हथियार भी बरामद किए गए। पुलिस ने अवैध हथियार फैक्टरी चलाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के एडिशनल कमिश्नर डॉक्टर अजित कुमार सिंगला के मुताबिक क्राइम ब्रांच के इंटर बार्डर गैंग्स इंवेस्टीगेशन स्कावयड ने राजस्थान के मेवात में छापा मारकर .315 बोर की बंदूक बनाने वाली अवैध फैक्टरी का भांडाफोड़ किया। इस सिलसिले में गिरफ्तार लोगों की पहचान तालिम खान, नौमान, नजर हुसैन और जुबेर खान के रूप में हुई। इस अवैध फैक्टरी की सूचना क्राइम ब्रांच के हेडकांस्टेबल मुकेश कुमार और सिपाही प्रवीण को मिली थी। उन्हें पता लगा था कि अवैध हथियारों का बड़ा सिंडीकेट खेप लेकर नजफगढ़ इलाके में आने वाला है। इस सूचना के आधार पर डीसीपी जॉय टर्की और एसीपी मनोज पंत की देखरेख में इंस्पेक्टर रिछपाल सिंह, एसआई संजय शर्मा, एएसआई सत्येन्द्र हेडकांस्टेबल मुकेश. ब्रजलाल, कांस्टेबल, श्याम सुंदर, धर्मराज, मिंटू और प्रवीण की टीम बनाई गई। इस टीम ने द्वारका छावला रोड पर जाल बिछाकर .315 बोर के 10 बंदूकों के साथ उपरोक्त चार लोगों को गिरफ्तार किया।

उनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने भरतपुर के गढ़ीजान पहाड़ी पर छापा मारकर हथियार बनाने की फैक्टरी का पर्दफाश किया। इस फैक्टरी से भारी संख्या में बैरल बनाने वाली पाइप सहित हथियार बनाने वाले सामान और औजार बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि दिल्ली एनसीआर में सक्रिय गैंग को पिछले चार साल से हथियार सप्लाई हो रहा है। इसके लिए प्रति पिस्टल 8-10 हजार रूपये लिए जाते थे जबकि इसे बनाने में उन्हें सिर्फ 500 रूपये का खर्च आता था।       

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? |
07-10-2026