मक्का और शहद के बिहार उत्पादकों को मिलेगा बाजार

👁️ 553 Views

मक्का और शहद का उत्पादन करने वाले बिहार के उत्पादकों को नया बाजार मिलने जा रहा है। राज्य में ही खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों के अलावा पशु आहार और स्टार्च उत्पादन करने वाले कारखाने लगाए जाने हैं। अगले पांच साल में 50 पशु आहार इकाइयां लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी तरह दस स्टार्च उत्पादन इकाइयां भी लगाई जाएंगी।

दैनिक हिंदुस्तान में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक मक्का उत्पादन में बिहार अग्रणी राज्यो में है। यहां से मक्का खरीदकर दूसरे राज्यों के व्यापारी ले जाते हैं। वहां से पशु आहार, कार्नफ्लैक्स अन्य उत्पाद के रूप में यह बिहार पहुंचता है। इससे किसानों को उचित दाम नहीं मिलता है। स्थानीय लोगों को भी मक्का से बने उत्पाद महंगे दामों में मिलते हैं। इसीलिए चौथे कृषि रोड मैप में पशु आहार और स्टार्च उत्पादन इकाइयां लगाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए मक्का आधारित पोल्ट्री, खाद्य आहार, मछली चारा, पशु आहार इकाइयों में वृद्धि की जाएगी। हरेक साल दस पशु आहार इकाई लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस तरह अगले पांच साल में पचास इकाइयां लगेंगी। इन इकाइयों में ढाई मीट्रिक टन मक्का प्रसंस्करण का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा मक्का से स्टार्च उत्पादन के लिए दस इकाइयां लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अनुसार प्रति वर्ष तीन लाख मीट्रिक टन प्रसंस्करण क्षमता विकसित की जाएगी। सरकार की इस कवायद से मक्का उत्पादन जिलो में रोजगार बढ़ेंगे।

शहद प्रसंस्करण के लिण दस सुविधा केंद्र की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है। इसकी प्रसंस्करण क्षमता तीन मीट्रिक टन रोजाना होगी। प्रसंस्करण क्षमता विकसित होने से शहद उत्पादकों को फायदा होगा।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | लेट्स इंस्पायर बिहार का 5 वां स्थापना दिवसः पटना में “बिहार सांस्कृतिक पुनर्जागरण महासभा 2026” | खाता हो गया है फ्रीज? अब मिनटों में शिकायत करेंः GRM पोर्टल से ऐसे होगा अनफ्रीज! | फाइव स्टार होटल वाला शेफ, चीनी लॉक की मास्टर चाबी और सत्य अपराध कथा | क्या आप जानते हैं हरियाणा ने साइबर अपराध पर नकेल कैसे कसी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा |
20-03-2026