बृहस्पति बना सबसे ज्यादा चांद वाला ग्रह, जानिए पूरी कहानी

👁️ 570 Views

बृहस्पति सबसे ज्यादा चांद वाला ग्रह बन गया है। खगोलविदों ने सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति का चक्कर लगा रहे 12 नए चंद्रमाओं की खोज की है। इस खोज के बाद शनि से ताज छीनकर बृहस्पति सबसे ज्यादा चांद वाला ग्रह बन गया है। बृहस्पति के अब कुल 92 चंद्रमा हो गए हैं। सौरमंडल में यह किसी भी अन्य ग्रह से अधिक है। शनि के अभी 83 चंद्रमा हैं। इसका स्थान दूसरा है। इंटरनेशनल एस्ट्रोनामिकल यूनियन के माइनर प्लैनेट सेंटर ने चंद्रमाओं की कक्षाओं के बारे में विवरण दिया है।

यह भी पढ़ेंhttps://indiavistar.com/the-naming-of-the-seven-days-of-the-week-and-the-relationship-between-the-nine-planets/

दूरबीन की मदद से खोजा

वाशिंगटन में कार्नेगी इंस्टीटयूशन फॉर साइंस के खगोल शास्त्री के मुताबिक 2021 और 2022 में हवाई और चिली में दूरबीनों का उपयोग कर इन चंद्रमाओं को खोजा गया।

9 चंद्रमा और विपरीत दिशा का चक्कर

बृहस्पति के नए खोजे गए चंद्रमाओं का नाम अभी तक नहीं रखा गया है। बताया जा रहा है कि उनमें से आधे ही कम से कम 1 मील यानि डेढ़ किलोमीटर बड़े हैं। इनमें से 9 चंद्रमा दूरस्थ समूह में स्थित हैं। ये आंतरिक चंद्रमाओं के विपरीत दिशा में चकक्र लगाते हैं।

शनि के 20 चंद्रमा के बारे में दी थी जानकारी

खगोलविद स्कॉट शेपर्ड ने साल 2018 में शनि के चारो ओर 20 चंद्रमाओं के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि शनि सौरमंडल का सबसे ज्यादा उपग्रह वाला ग्रह है। उन्होंने बृहस्पति के चारो ओर अब तक 70 चंद्रमा की खोजो में भाग लिया है। उनके मुताबिक बृहस्तपति औऱ शनि छोटे चंद्रमाओं से भरे हुए हैं।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | लेट्स इंस्पायर बिहार का 5 वां स्थापना दिवसः पटना में “बिहार सांस्कृतिक पुनर्जागरण महासभा 2026” | खाता हो गया है फ्रीज? अब मिनटों में शिकायत करेंः GRM पोर्टल से ऐसे होगा अनफ्रीज! | फाइव स्टार होटल वाला शेफ, चीनी लॉक की मास्टर चाबी और सत्य अपराध कथा | क्या आप जानते हैं हरियाणा ने साइबर अपराध पर नकेल कैसे कसी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा |
20-03-2026