उज्जैन रेलवे स्टेशन पर चोरों के गैंग का पर्दाफाश पढिए आरपीएफ की कार्रवाईयां

आरपीएफ ने उज्जैन रेलवे स्टेशन पर चोरों के गैंग का भांडा फोड़ा है। गैंग के दो चोरों को दबोच लिया गया है। जीआरपी अन्य चोरों की तलाश कर रही है। पकड़े गए दो की पहचान सुनील औऱ मुकेश के रूप में हुई है। एएसआई हरिनारायण चौधरी और हवलदार ओमवीर सिंह की टीम के हाथों दबोचे गए चोरों की पहचान सुनील औऱ मुकेश के रूप में हुई है। सुनील देवास का औऱ मुकेश रतलाम का निवासी है।

पूछताछ में पता चला कि ये दोनों चोरों के बड़े गैंग का हिस्सा हैं। उन्होंने अपने पांच साथियों के सारे डिटेल्स पुलिस को दिए हैं। आरपीएफ ने पूछताछ में मिली जानकारी के साथ इन जोरों को जीआरपी के हवाले कर दिया ताकि उनके साथिय़ों की गिरफ्तारी भी हो सके।

नालासोपारा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने दबोचा जेबतराश

गुप्त निगरानी के दौरान मुंबई के नालासोपारा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के सबइंसपेक्टर विनोद कुमार शर्मा, हवलदार प्रदीप, मोहन, सिपाही मुकेश, नवीन, सीताराम की टीम ने एक जेबतराश को उस समय दबोच लिया जब वह एक रेलयात्री की जेब पर हाथ साफ कर रहा था। उसकी पहचान अजय के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अन्य यात्रियों के सामान भी बरामद हुए। उसे जीआरपी के हवाले कर दिया गया।

 विरार स्टेशन पर लुटेरा पकड़ा

रेलवे पुलिस बल आरपीएफ के एएसआई नरेश कुमार, सिपाही जयपाल सिंह, महेश कुमार, धर्मवीर कुमार की टीम ने मुंबई के विरार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नबर 2 पर दो लुटेरों को रंगे हाथो दबोचा है। उनकी पहचान अनवर अली औऱ शेरा कोली के रूप में हुई है। उनके कब्जे से यात्रियों से लूटे गए सामान बरामद हुए। बाद में उन्हें जीआरपी के हवाले कर दिया गया।

पोरबंदर एक्सप्रेस में चलती ट्रेन से मोबाइल उड़ाने वाले दबोचे

आरपीएफ के एएसआई पूनाभाई संगदा की टीम ने चलती ट्रेन से रेलयात्रियों के मोबाइल उड़ाने वाले एक बदमाश को दबोच लिया। वह रात्रि में सो रहे यात्रियों के मोबाइल उड़ाता था। उसकी पहचान आरिफ के रूप में हुई है। उसे राजकोट जीआरपी के हवाले कर दिया गया है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF जवानों के तनाव और मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, IHBAS से 3 साल का समझौता | CRPF Women Battalion: 1986 में बनी पहली महिला बटालियन, 40 साल में ऐसे बदली महिलाओं की भूमिका | ऐप पर बढ़ता रहा मुनाफा, असली पैसा पहुंचा दुबई: जानिए Fake Trading App का नया जाल | एयरपोर्ट पर मदद के नाम पर ठगी: ₹11 हजार देने के बाद खुला राज, CISF को मिले तीन अलग नाम वाले पहचान पत्र | Tech Support Scam क्या है? कंप्यूटर पर Pop-Up दिखाकर कैसे होती है ठगी, IFSO केस से समझें पूरा तरीका | Property fraud: रिटायरमेंट के ₹1.75 करोड़ फंसे, जमीन खरीदने से पहले इन कागजात की जांच क्यों जरूरी, आप भी जान लें | RBI का नया प्रस्ताव: संदिग्ध बैंक ट्रांजैक्शन पर 60 दिन तक रोक, आपके खाते पर कब पड़ सकता है असर? | Flight Baggage Rules: विदेश जाते समय बैग में क्या नहीं ले जा सकते? दिल्ली एयरपोर्ट पर चंदन के 11 डिब्बे मिले | Train Cancelled October 2026: अक्टूबर में 40 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, टिकट है तो पहले चेक करें अपनी ट्रेन | सट्टे का पैसा शेयर बाजार तक कैसे पहुंचता है? महादेव बेटिंग केस से समझिए पूरा खेल |
25-09-2026