उधार के पैसे मांगे तो मिली पिटाई सीसीटीवी में कैद हुई घटना

👁️ 618 Views

उत्तर पूर्वी दिल्ली सीलमपुर इलाके में एक युवक को अपना उधार दिया रुपया वापिस मांगना भारी पड़ गया । उधार वापस देने के बहाने बदमाशों ने उसे बुलाकर जमकर पिटाई कर दी। उस पर लौहे की रॉड ओर डंडों से हमला किया गया। यह पूरी घटना पास ही में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। .युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
दरअसल सीलम पुर के गौतम पुरी में रहने वाले मोहसिन नाम के लड़के ने अपने ताऊ के बेटे को 6 हज़ार रुपये उधार दिए थे ।   जब  ईद के लिये मोहसिन ने अपने पैसे वापस मांगे तो उसके भाई को यह बात इतनी  नाग़वार गुज़री की उसने मोहसिन को पैसे देने के लिए घर से बाहर बुलाया और अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर मोहसिन की जमकर पिटाई कर दी।  CCTV में साफ़ साफ़ दिख रहा है की किस तरह बदमाश लाठी और लोहे की रॉड से मोहसिन को पीट रहे है इस हमले में मोहसिन को सिर में गंभीर चोटे आई जिसको पास के जग प्रवेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहा प्राथमिक उपचार के बाद उसको छुट्टी दे दी गयी लेकिन हालत बिगड़ने पर एक बार फिर मोहसिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहा उसकी हालत नाजुक बनी हुई है ..  इस हादसे के बाद से मोहसिन का पूरा परिवार डरा हुआ है अब मोहसिन का परिवार पुलिस से गुहार लगा रहा है की जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाये जिससे उनको उनके करे की सजा उन आरोपियों को मिल सके लेकिन फ़िलहाल तमाम बदमाश अभी पुलिस की पकड़ से बहार है इस तरह की वारदात ने रिश्तों को भी शर्मशार किया है की एक भाई ही अपने कज़न भाई की जान का दुश्मन बन जाता है वो भी महज़ कुछ पैसो की खातिर फ़िलहाल पुलिस CCTV के आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है ।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | जानिए दिल्ली में कैसे पकड़ा गया म्यूल अकाउंट वाला साइबर सिंडिकेट | दिल्ली पुलिस आउटर नार्थ साइबर थानाःकैसे बना साइबर क्राइम के खिलाफ मजबूत किला | Digital Police Portal: अब घर बैठे दर्ज करें e-FIR, पाएं पुलिस वेरिफिकेशन और NOC | पूरी गाइड | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी |
14-04-2026