नवीन खाती गैंग का शूटर गिरफ़्तार

👁️ 623 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नवीन खाती गैंग के शार्प शूटर को एक एनकाउंटर के बाद ग्रिफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश का नाम वीमांशु है। वीमांशु पर पालम इलाके में हुए एक हत्या का संगीन आरोप है। साथ ही उसके ऊपर कार चोरी के कई आरोप है।दिल्ली पुलिस ने वीमांशु पर 50 हज़ार की इनाम की घोषणा कर रखी थी। क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट टीम को जानकरी मिली थी कि वान्टेड आरोपी वीमांशु शर्मा देल्ली के द्वारका सेक्टर 23 इलाके में आने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुची ओर वीमांशु की कार को दोनो तरफ से घेर लिया। तभी वीमांशु ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी करवाई में फायरिंग की ओर वीमांशु को ग्रिफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ ने बताया कि इलाके में अपना दबदबा बनाने के लिए अपने दोस्तो के साथ केबल ऑपरेटर ओर बुकीज़ से उगाही करने लगा था। इसी दौरान जेल में बंद नवीन खाती ने अपने साथी राजीव उर्फ मोनू के जरिये वीमांशु की आपने गैंग में शामिल कर लिया। उसके बाद से आरोपी नवीन खाती के लिए काम करने लगा।फिर कार जैकिंग म3 शामिल हो गया। और कई कार चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी वीमांशु इसी साल 17 जनवरी को पालम इलाके में अनिमेष नाम के एक लड़के की हत्या कर दी। घर मे घुस कर अनिमेष पर 6 गोलियां चलाई थी जिसके बाद इस पर पुलिस ने इनाम की घोषणा की थी।
वीमांशु पर दिल्ली में हत्या और लूट के पांच मामले दर्ज है इसके पास से पुलिस ने लूट की एक क्रेटा कार और एक पिस्टल ओर कुछ जिंदा कारतूस बरामद किया है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | 171 महिला खिलाड़ी, 18 अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट: CISF की नई ताकत | CyberTech Global Tel Aviv 2026: “एशिया के साइबर कॉप” प्रो. त्रिवेणी सिंह क्यों हैं भारत की वैश्विक साइबर आवाज़ | दिल्ली में अपराध: 2023 से 2025 तक के आंकड़े क्या बताते हैं? | Swapna Shastra Tips: बुरे सपने (Nightmares) दे रहे हैं ये बड़े संकेत, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी | एक कॉल, एक डर, और जीवनभर की बचत दांव पर: वरिष्ठ नागरिक साइबर ठगों के सबसे आसान शिकार क्यों बन रहे हैं? | दिनदहाड़े हत्या से जंगलों तकः रचना यादव मर्डर केस में तह तक कैसे पहुंची पुलिस | Marriage in Dream: शुभ या अशुभ? सपने में बारात और शादी देखने का असली मतलब। | CISF वंदे मातरम कोस्टल साइक्लोथॉन-2026: जब तटों की सुरक्षा साइकिल की रफ्तार से जुड़ेगी राष्ट्र से | ₹1,621 करोड़ का साइबर खेल: म्यूल अकाउंट्स से कैसे धुला गया पैसा | सपने में पैसे का लेन-देन देखना शुभ है या अशुभ? जानें 7 असली संकेत | Swapna Shastra |
22-01-2026