दीपावली पर सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस ने अपनाया यह थीम

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दापावली पर दिल्ली की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस इस बार सबके लिए पुलिस के थीम पर काम कर रही है। इसके तहत केवल चुनिंदा इलाकों में ही सुरक्षा प्रबंध के अपने पुराने फार्मूले से अलग हर छोटे बड़े इलाके की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। जम्मू-काश्मीर में किसी तरह की गड़बड़ी कर पाने में विफल आतंकी संगठन दिल्ली में गड़बड़ी कर सकते हैं।

छोटे से छोटे कर्मचारी तक सतर्कता

खुफिया सूचनाओं में इस तरह की आशंका के बाद दिल्ली में इस बार इस तरह सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं ताकि हरेक गतिविधि पर बहुस्तरीय निगरानी रखी जा सके। वेस्टर्न रेंज की ज्वांयट सीपी शालिनी सिंह के मुताबिक किसी भी तरह की गड़बड़ी ना हो इसके लिए हरेक स्तर पर सावधानी बरती जा रही है।

द्वारका में स्कूली छात्रों के बीच ग्रीन पटाखे के लिए जागरूकता

दक्षिणी परिक्षेत्र के संयुक्त पुलिस उपायुक्त देवेश श्रीवास्तव ने कहा कि दिवाली के अवसर पर सुरक्षा के हर पहलू को ध्यान में रखकर क़दम उठाय गए है । हर व्यस्त जगहों पर कई तरह से निगरानी की जा रही है।

दिल्ली पुलिस के बहुस्तरीय निगरानी का पहला कदम इंटीग्रेटेड पिकेट है। त्योहारों के मद्देनजर नियमित रूप से इंटीग्रेटेड पिकेट के जरिए निगरानी की जा रही है। गौरतलब है कि दिल्ली में इंटीग्रेटेड पिकेट सुरक्षा सिस्टम को दिल्ली के वर्तमान सीपी अमूल्य पटनायक ने शुरू किया था। इसके तहत शहर के विभिन्न इलाकों में औचक तरीके से पिकेट लगाई जाती है। पिकेट के साथ स्थानीय पुलिस के अलावा पीसीआर औऱ यातायात पुलिस के लोग भी होते हैं। इस तरह की पिकेट निगरानी पर केद्रीय स्तर पर नजर रखी जाती है।

नजफगढ़ मेन मार्किट में सुरक्षा के लिए भारी गश्त

सुरक्षा का एक स्तर लोगों को जागरूक करना भी है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त आंटो अल्फांश के मुताबिक पर्यावरण और प्रदूषण के मद्देनजर सभी स्कूली छात्रों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न स्कूलों में वरिष्ठ अधिकारी खुद छात्र छात्राओं की बैठक कर उन्हें विभिन्न पहलुओं से अवगत करा रहे हैं।

वेस्टर्न रेंज संयुक्त आयुक्त शालिनी सिंह के मुताबिक पुलिस सबकी है। इस थीम का इस बार खास ख्याल रखा गया है। इसके तहत तमाम दूर-दराज के बाजारों में भी उतने ही सख्त सुरक्षा प्रबंध और उन पर निगरानी की व्यवस्था की गई है जितना कि वीआईपी इलाकों में होता है। यहां तक की कूड़ा बीनने वाले बच्चों को भी बताया जा रहा है कि संदिग्ध वस्तु मिलते ही उन्हें क्या और कैसे करना है।

 सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस की प्रहरी योजना के तहत सुरक्षा गार्ड को वृहद स्तर पर बताया जा रहा है कि जांच के अलावा किन किन चीजों का खास ध्यान रखा जाना है।

ज्वालाहेड़ी मार्किट

आउटर जिला पुलिस अतिरिक्त उपायुक्त आर एस सागर के मुताबिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में ज्वालाहेड़ी जैसे बाजारों में लगातार गश्त कर सुरक्षा प्रबंधों का जाएजा लिया जा रहा है।पश्चिमी दिल्ली पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित के मुताबिक मॉल और सिनेमा हॉल्स में खुद एसीपी स्तर के पुलिस अफसर सुरक्षा प्रबंधों की जांच कर रहे हैं।      

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | व्हाट्सएप पर ऑटो डाउनलोड कैसे बंद करें? जानिए यह सेटिंग आपकी सुरक्षा के लिए क्यों जरूरी है | WhatsApp पर सुरक्षित कैसे रहें? डाउनलोड, सुरक्षा फीचर्स और जरूरी सावधानियां | लू से बचाव के उपाय: हीट स्ट्रोक के लक्षण, बचाव और प्राथमिक उपचार | श्री कृष्ण का मूल मंत्र क्या है? जानिए गीता का संदेश, 100 नाम और प्रेम का रहस्य | साइबर फ्रॉड में पैसा वापस कैसे मिले? Zero FIR और बैंक अलर्ट सिस्टम से बढ़ सकती है रिकवरी की संभावना | iPhone Security alert: क्या आपका WhatsApp अकाउंट हैक हो सकता है? जानें बचाव के तरीके | CISF Airport Security Review 2026: ड्रोन खतरों से निपटने और एयरपोर्ट सुरक्षा मजबूत करने पर जोर | AI Cyber Crime से निपटने की तैयारी, दिल्ली पुलिस को मिलेगा विशेष साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण | वासनाओं का त्याग, सद्बुद्धि और शक्ति का सदुपयोग ही जीवन का सच्चा मार्ग | हवाला और बैंकिंग सिस्टम में क्या अंतर है? आसान भाषा में समझिए पूरा मामला |
01-06-2026