दिल्ली में ड्रग की सबसे बड़ी बरामदगी

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। पुलिस की स्पेशल सेल ने एक साथ विशेष ऑपरेशन चलाते हुए साल की सबसे बड़ी बरामदगी की और राजधानी दिल्ली से 332 करोड़ की हेरोइन के साथ उसके सप्लायर और डिस्ट्रीब्यूटर को धर दबोचते हुए 10 लोगो को गिरफ्तार किया है जिनमे एक मास्टरमाइंड महिला भी शामिल है।, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की नॉर्थ और साउथ रेंज की यूनिट ने एक साथ चार अलग अलग आपरेशन चलाये और उन लोगो की धरपकड़ की जो दिल्ली के जरिये ड्रग्स की खरीद फरोख्त और सप्पलाई का काम कर रहे थे ।
पहले आपरेशन के तहत पुलिस की गिरफ्त में आई शमुता बानो जो नागाओं असम की रहने वाली है जिसके बाबत जब पुलिस को जानकारी मिली तो रेड डालने के बाद भारी तादाद में ड्रग्स बरामद हुई । उसकी निशानदेही पर उसके सिंडिकेट के कुछ और लोग भी पुलिस की गिरफ्त में आये। कुल मिलाकर शमुता के गिरोह के पास से पुलिस को 44 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद हुई । इसी रेंज द्वारा छापेमारी में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर और डिसट्रिब्यूटर पकड़े गए जिनमे नाइजीरियाई नागरिग समेत अफगानी नागरिक शामिल है । ये लोग दिल्ली को ट्रांजिट पॉइंट की तरह इस्तेमाल कर ड्रग्स मिडिल ईस्ट तक सप्लाई करते थे
वही इसी तर्ज पर नार्थ रेंज की सेल की यूनिट ने भी दो अलग अलग आपरेशन के बाद 36 किलो की हेरोइन बरामद की है जिनमे से एक मामले में मास्टरमाइंड बरेली का था जो म्यांमार के रास्ते मणिपुर से होते हुए ड्रग्स की खेप दिल्ली से देश के अन्य इलाकों तक भिजवाता था । वही दिल्ली के मंगोलपुरी से ऑपरेट करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ कर 3 लड़को की भी गिरफ्तारी हुई जिनके पास से करोड़ो की कीमत की ड्रग्स बरामद हुई ।हालांकि ये चारों ही अलग अलग ड्रग्स सिंडिकेट के लिए काम करते है और इनके सरगना भी अलग अलग है लेकिन ज्यादातर मामलो में पाया ये गया कि ड्रग्स की सप्लाई म्यांमार से की जा रही है जो अलग अलग हैंडलर्स के जरिये दिल्ली को रिसीवर्स हब की तरह इस्तेमाल कर रहे है और यहा से पंजाब, राजस्थान , मध्यप्रदेश और साथ मे मिडल ईस्ट , गल्फ तक इसकी अलग अलग पैंतरों को अपना कर सप्लाई कर रहे है। एक साथ इतनी बड़ी तादाद में ड्रग्स की बरामदगी से ये तो साफ हो ही गया कि दिल्ली एक बार फिर से ड्रग्स के सिंडिकेट चलाने वालों के लिये ट्रांजिट पॉइंट बनती जा रही है। देखना ये है किनीस सिंडिकेट को चलाने वाले मुख्य मास्टरमाइंड कब तक पुलिस की गिरफ्त में आते है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Mule SIM Fraud: साइबर अपराधियों तक पहुंचने की सबसे अहम कड़ी बनी सिम कार्ड की जांच | Cyber Fraud: ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग पर कैसे होती है कार्रवाई? जानिए BNS की धारा 111 और म्यूल बैंक अकाउंट का पूरा खेल | International Tiger Day 2026: भोपाल की ‘Run for Tiger’ ने दिया बड़ा संदेश, 600 से अधिक लोगों ने बाघ संरक्षण के लिए लगाई दौड़ | फेक न्यूज़ और सोशल मीडिया नैरेटिव: डिजिटल युग में सक्रिय सूचना प्रबंधन क्यों बन गया है सबसे बड़ी जरूरत | ऑल इंडिया पुलिस जूडो चैंपियनशिप 2026: SSB ने जीती चैंपियन ट्रॉफी, जानिए मेडल टैली और सभी विजेताओं की पूरी जानकारी | CISF ने महिला जूडो में जीती रनर्स-अप ट्रॉफी, ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन | वाइब हैकिंग क्या है? सोशल मीडिया पर आपकी सोच को प्रभावित करने वाला नया डिजिटल खतरा, जानिए भारत के कानून क्या कहते हैं | डायबिटीज में कौन सी दाल खानी चाहिए? क्या दाल खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है, जानिए विशेषज्ञ क्या कहते हैं | साइबर अपराध में जमानत मिलती है या नहीं? जानिए आईटी एक्ट क्या कहता है और सुप्रीम कोर्ट ने क्या स्पष्ट किया | क्या बच्चों के लिए सोशल मीडिया सुरक्षित है? फ्रांस के नए कानून से समझिए क्यों बढ़ रही है डिजिटल सुरक्षा की चिंता |
27-07-2026