यह है दिल्ली की लुटेरी हसीना


आलोक वर्मा

नई दिल्ली । वेस्ट दिल्ली के स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने एक ऐसे बबली को उसके बंटी के साथ गिरफ्तार किया है, जो 2 बच्चों की माँ है. लेकिन सड़क पर महिलाओं के साथ वारदात करने के लिए जेंट्स बनकर निकलती थी और लूटपाट करती थी । जानकारी के मुताबिक़ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नजफगढ़ की एक महिला जनकपुरी महिला दिवस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थी जब वह आयोजक से कार्यक्रम स्थल पर जाने के लिए रास्ता पूछ रही थी तभी बाईक सवार दो युवक आये और महिला के कंधे में लटका पर्स झपट लिया। लेकिन बैग निकल नही पाया औऱ महिला बदमाशों की बाइक के साथ काफी दूर तक घसीटती हुई आगे तक निकल गई। लेकिन बाद में बाइक सवार बदमाश पर्स लूटने में कामयाब हो गए।महिला को काफी चोट लगी, पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली जिसमे वारदात साफ दिख रहा था। उस सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की गई। डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने इस मामले की जांच शपेशल स्टाफ की टीम को दिया और करीब 30 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई काफी बारीकी से जांच में पता चला कि बाइक पर सवार दोनो बदमाश में से एक पीछे वाली महिला है और फिर पुलिस पहुंच गई उस महिला तक और उसके बाद उसके साथी बाइक राइडर तक।

टीम ने कई सीसीटीवी फुटेज, पुराने डोजियर से जानकारी इकट्ठा करके विन्नी और लेडी को उस समय गिरफ्तार किया जब ये विकासपुरी में किसी से मिलने आने वाले थे. और उनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, महिला का लूटा गया पर्स, एटीएम कार्ड, कैश, दो हेलमेट और चोरी की स्कूटी बरामद कर ली गई है।

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि यह बंटी बबली गैंग के नाम से दिल्ली में बदमाशों के बीच जानी जाती है। जब लेडी का बंटी लंबे समय के लिए जेल में रह गया तो इसने दूसरे को अपना बंटी बना लिया उसके बाद कीर्ति नगर में भी गिरफ्तार हुई थी. लेकिन जेल से बाहर आने के बाद फिर से इस तरह की वारदात करने लगी।
महिला हुलिया बदलने में यह माहिर है जब वारदात के लिए निकलती है तो टाइट जीन्स, टीशर्ट, सर्दी में जैकेट, बाल को बांधकर और जेंट्स हेलमेट लगाती है. जिससे कि किसी को यह पता नही चले कि यह लेडी है। उसकी पहचान रिंकल के रूप में हुई है ।

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान |
04-10-2026