दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के हत्थे चढ़े हथियार तस्कर, ढाई दर्जन पिस्टल बरामद

👁️ 535 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 30 अत्याधुनिक सेमी ऑटोमोटिक पिस्टल के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया है  …बरामद हथियार एमपी के खरगोन से दिल्ली लाया जाता था। पकड़े गए दोनो आरोपी खुद अवैध हथियार बनाकर इन्हें दिल्ली एनसीआर के बदमाशों को सप्लाई करते थे। पकड़े गए दोनो आरोपी के नाम पवन सिंह, और चन्द्र सिंह है…इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही इन सबों के कनेक्शन की भी पड़ताल हो रही है।।

बरामद पिस्टल

डीसीपी मनीषी चंद्रा के मुताबिक दिल्ली में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों के मद्देनजर एसीपी मनोज दीक्षित की देखरेख में इंस्पेक्टर विवेकानंद पाठक औऱ कुलदीप सिंह की टीम बनाई गई थी। टीम को अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के लिए कहा गया था। डांक के दौरान पता लगा कि दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई चार जगहों से होती है इनमें बिहार के मुंगेर के अलावा एमपी का खारगोन, धार औऱ बुरहान पुर मुख्य हैं। 18 जून को पता लगा कि अवैध हतियारों की बढ़ी खेप रोहिणी सेक्टर 3 के पा सप्लाई होने वाली है उसी समय स्पेशल सेल की टीम ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता लगा कि ये दोनों 10 साल से हथियार तस्करी के धंधे में लिप्त हैं।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा हुई और मजबूतः 5 नई पुलिस चौकियाँ और 7 PRV वाहन तैनात | sanchar sathi CEIR Update: अब IMEI से तुरंत ट्रेस होगा चोरी या खोया मोबाइल, जानिए पूरी प्रक्रिया | नंदू गैंग पर शिकंजा: पुलिस ने शूटर और सप्लायर दोनों को दबोचा | लेट्स इंस्पायर बिहार का 5 वां स्थापना दिवसः पटना में “बिहार सांस्कृतिक पुनर्जागरण महासभा 2026” | खाता हो गया है फ्रीज? अब मिनटों में शिकायत करेंः GRM पोर्टल से ऐसे होगा अनफ्रीज! | फाइव स्टार होटल वाला शेफ, चीनी लॉक की मास्टर चाबी और सत्य अपराध कथा | क्या आप जानते हैं हरियाणा ने साइबर अपराध पर नकेल कैसे कसी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला |
22-03-2026