दिल्ली एनसीआर में इस तरह रहेगा पहरा

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली और एनसीआर में जमीं से आसमां तक कड़े सुरक्षा प्रबंध होंगे। इस बार सुरक्षा का बहुचक्रीय मॉडल अपनाया जा रहा है। शुरू के तीन चक्र दिल्ली पुलिस का होगा इनका काम नई दिल्ली के बॉर्डर सील करना है दो एडिशनल डीसीपी इसे मोनिटर करेंगे। पहले चक्र में सिर्फ पास वालों का प्रवेश दूसरे में गाड़ियों की जांच और तीसरे में शारीरिक जांच। चौथे चक्र में विशिष्ट लोगों के लिए दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी यूनिट होगी।

सुरक्षा जांच और पहरे के लिए स्वाट अर्धसैनिक बल के अलावा करीब 500 एक्सरे मशीन लगाए गए हैं।एनएसजी की स्वेट टीम, स्पेशल सेल की स्वेट टीम, एंटी टेरर के चलते, एनएसजी की एंटी ड्रॉन टीम भी होगी।परेड रूट पर टोटल 1000 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

कुछ जगह फेशियल रिकॉनाइजेशन सॉफ्टवेयर की मदद से जांच की जा रही है यह चेहरों की शिनाख्त करने में माहिर सॉफ्टवेयर है ये स्पेसिफिक जगहों पर लगेंगे ऐसे 100 से ज्यादा कैमरे लगे है।

48 कंपनी पैरामिलिट्री, 17,000 दिल्ली पुलिस के जवान, 2700 सादे कपड़ों में दिल्ली पुलिस की तैनाती निगाह रखने के लिए रहेगी।

पराक्रम, प्रखर की तैनाती भी की गई है।मोबाइल पुलिस कंट्रोल रूम 10 से ज्यादा लगाए जाते है।10 सीसीटीवी कंट्रोल रूम बनाए गए है।ट्रैफिक पुलिस के 2000जवान लगाए जाएंगे, इनका काम पार्किंग साइनिंग, लोगो को गाइड करना, बॉर्डर सीज करना है। दिल्ली एनसीआर गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान नो फ्लाइंग जोन रहेगा।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | समुद्री रास्ते से ड्रग तस्करी पर बड़ा वार, 6 दोषियों को कैसे मिली 10 साल की सजा | मातृभक्ति और अद्वैत की विरासत: आदि शंकराचार्य का प्रेरक प्रसंग | CISF जवानों के मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, Meditation और Wellness Program से तनाव कम करने की नई तैयारी | delhi: 72 करोड़ के 1700 किलो ड्रग्स नष्ट,नारकोटिक्स थाना की घोषणा | दिल्ली में खोया या चोरी हुआ मोबाइल वापस कैसे मिलता है? जानिए Delhi Police के ‘Operation Vishwas’ की पूरी प्रक्रिया | दिल्ली में घर बनाना हुआ आसान? DDA का नया ऑनलाइन सिस्टम समझिए | डिजिटल मिनिमलिज़्म: स्मार्टफोन का स्मार्ट उपयोग कैसे बढ़ाता है सुरक्षा और मानसिक शांति | delhi crime story: दुबई और तिहाड़ से चल रहा है गैंग, इन शार्पशूटरों से हुआ खुलासा | इनकम टैक्स मेल कैसे चेक करते हैं, जान लें नहीं तो साइबर क्राइम का शिकार हो सकते हैं आप | ऐसे चलता है मोबाइल के नकली एक्सेसरीज का कारोबार, दिल्ली पुलिस ने खोला सच |
14-05-2026