जालसाजी के आरोप में पति पत्नी गिरफ्तार

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली की रोहिणी पुलिस ने एक कंपनी को 92 लाख रुपये की चपत लगाने के आरोप में पति पत्नी को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान अमित गौर औऱ उसकी पत्नी रेणु के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक नीलिमा लूथरा नामक महिला की फैक्ट्री एमएस स्टार रेक्सीन दिल्ली के रिठाला गांव में है। उनका कोटेड फैब्रिक का काम होता है। सारा कारोबार अपने पति तिलक राज लूथरा के बाद नीलिमा ही संभाल रही थी क्योंकि पति की उम्र ज्यादा हो गई है जिसके कारण वह ज्यादा ध्यान कारोबार पर नहीं दे पा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक कंपनी में दस साल से अकाउंटेंट के रूप में काम कर रहे अमित गौर ने इस साल जनवरी में अचानक इस्तीफा दे दिया। जब कंपनी में नए अकाउंटेंट ने काम करना शुरू किया तो पता लगा कि खाते में कुछ गड़बड़ी है। कंपनी में सामान देने वाले एक वेंडर पर पैसा बकाया दिखाया गया था। कंपनी ने जब उस वेंडर से संपर्क किया तो पता लगा कि वो पैसे दे चुका है।

पुलिस जांच में पता लगा कि कंपनी के नाम से खुले दूसरे खाते में पैसा जमा करवाया गया था। जांच पड़ताल में पता लगा कि यह खाता किसी गौर के नाम से है और उसने इस खाते के माध्यम से 92 लाख रूपये प्राप्त किए हैं।  

पुलिस ने रेनू गौर और उसके पति अमित गौर को हिरासत में लिया और पूछताछ की आरोपियों ने बताया इस पैसे से उन्होंने एक भजनपुरा दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदी और एक इको स्पोर्ट्स कार खरीदी साथ ही ₹1500000 अपने एक साथी मुकेश विशिष्ट के खाते में जमा किए। मुकेश विशिष्ट अभी पुलिस की गिरफ्त में नहीं है मुकेश वशिष्ठ अभी फरार है।

पुलिस मुकेश वशिष्ठ की तलाश में जुटी है और अमित गौर और रेनू गौर की खरीदी गई प्रॉपर्टी और गाड़ी को सीज कर लिया है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान | पैरोल जंपर का खेल: 60 करोड़ की हेरोइन, लखनऊ में फैक्ट्री और नक्सली कनेक्शन, दिल्ली पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश | साइबर ठगी के बाद शिकायत करने में देरी क्यों पड़ सकती है भारी? भोपाल के आंकड़ों से समझिए पूरी प्रक्रिया। | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? | कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन | एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क |
23-10-2026