गाजियाबाद जिला की यह घटना जानकर सकते में आ जाएंगे आप

गाजियाबाद, इंडिया विस्तार। गाजियाबाद के थाना मसूरी इलाके के न्यू शताब्दीपुरम कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह दिल दहला देने वाली घटना में पति समेत तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। मामला सामूहिक आत्महत्या का बताया जा रहा है। वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे के अंदर से बंद दरवाजे को मुश्किल से तोड़ा। तो पुलिस कर्मियों के भी होश उड़ गए। क्योंकि बेड पर पत्नी लहूलुहान हालत में तड़प रही थी पति और उनके तीन बच्चे मृत अवस्था मे पड़े हुए थे। आनन-फानन में पुलिस ने तड़प रही महिला को अस्पताल पहुंचाया। और उसके पति व तीनो बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन अभी तक यह जानकारी नही मिल पाई है कि आखिर इतना बड़ा कदम उस शख्स ने किस लिए उठाया फिलहाल पुलिस घर मे मौजूद अन्य लोगों से गहन पूछताछ करते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय प्रदीप नाम का एक शख्स अपने माता पिता बहन और पत्नी एवं तीन बच्चों के साथ थाना मसूरी इलाके की न्यू शताब्दीपुरम कॉलोनी में पिछले काफी समय से रह रहे थे। प्रदीप और उनकी पत्नी एवं तीनों बच्चे अपने कमरे में सोए हुए थे। शुक्रवार की सुबह जब उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला और कोई हलचल नहीं दिखाई दी। तो घर में मौजूद अन्य लोगों ने उनका दरवाजा खटखटाया लेकिन बाद भी उन्हें अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो परिवार वालों को शक हुआ और उन्होंने खिड़की से अंदर देखा तो बिस्तर पर प्रदीप और उसके तीनो बच्चे 8 वर्षीय मनस्वी ,5 वर्षीय यशस्वी,और 3 वर्षीय ओजस्वी के शव पड़े देखा।

प्रदीप और चारों बच्चों के मुंह पर करीब 4 इंच चौड़ा काले रंग का टेप बुरी तरह लिपटा हुआ था। जबकि 40 वर्षीय  पत्नी संगीता  बिस्तर से नीचे लहूलुहान हालत में पड़ी हुई थी। उसके सर में गंभीर चोट थी।  और वह तड़प रही थी।और  पास में ही खून से सना एक हथोड़ा पड़ा हुआ था। और वह पूरी तरह बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी।  पुलिस ने आनन-फानन में संगीता को अस्पताल पहुंचाया। जहां अभी भी वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है। इसके अलावा प्रदीप और तीनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि कमरे में किसी तरह का कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। और घर में मौजूद अन्य लोगों से पुछताछ की जा रही है।

पुलिस द्वारा की गई शुरुआती जांच में ऐसा लगता है, कि प्रदीप ने पहले अपनी पत्नी के सर में हथौड़े से वार किए उसके बाद तीनों बच्चों के मुंह पर टेप लगाकर उनकी हत्या की है। और उसके बाद खुद ने भी अपने मुंह पर टेप लपेट कर आत्महत्या कर ली है। क्योंकि जिस कमरे में यह पूरा परिवार था उस कमरे का अंदर की तरफ से दरवाजा बंद था। पुलिस के द्वारा ही दरवाजे को कड़ी मशक्कत के बाद तोड़ा गया।Video Player

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऑनलाइन प्रिडेटर से कैसे बचें ? साइबर स्टॉकिंग, फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा के तरीके | पेंशन कार्ड वाले ऑफर से सावधान, जानिए बचने के उपाय | Rent a Boyfriend Scam: महिला हैं तो जरूर पढ़ लें, और रहिए सावधान | 14 ATM काटे, 13 साल तक बचता रहा! मेवात का ATM मशीन काटने वाला बदमाश भिवाड़ी से गिरफ्तार | CISF की श्रुति जोशी ने Commonwealth Fencing Championships में जीता टीम गोल्ड, व्यक्तिगत स्पर्धा में भी हासिल किया था कांस्य | पार्सल स्कैम क्या है? सोशल मीडिया दोस्ती से कस्टम अधिकारी तक, ऐसे होती है ऑनलाइन ठगी | मानव हाथी संघर्ष के कारण और उपाय: झारखंड में क्यों बढ़ रहा टकराव, क्या है वन विभाग की रणनीति? | Delhi Master Plan 2047: DDA की मंजूरी के बाद दिल्ली में क्या बदलेगा, पुराने मकानों से Metro तक बड़े फैसले | आपकी भाषा में आपको मिले ऑफर तो हो जाएं सावधान ! जानिए कि ऑनलाइन लोन फ्रॉड से कैसे बचें? | Commonwealth Fencing Championships 2026: CISF की अन्नू प्रिया और श्रुति जोशी ने जीते दो कांस्य पदक |
16-08-2026