कोरोना योद्धाओं का सेना ने किया इस तरह सम्मान

👁️ 599 Views

नई दिल्ली, विस्तार डेस्क। देश में कोविड-19 जैसे अदृश्य दुश्मन से अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर लड़ने वाले योद्धाओं को आज देश की सशस्त्र बल अनोखे तरीके से सम्मान दे रही हैं। भारतीय वायुसेना ने सुखोई जैसे लड़ाकू विमान के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित कोरोना वायरस अस्पतालों के ऊपर फूल बरसाने शुरू कर दिए हैं। भारतीय सेना इन अस्पतालों के पास अपनी धुन से कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ा रही है। वहीं नौसेना अपने जहाजों को रोशन करके कोरोना के खिलाफ लड़ाई में जीत दर्ज करने का संदेश देगी।

वायुसेना के हेलिकॉप्टर ने गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज पर बरसाए फूल
वायुसेना के हेलिकॉप्टर ने असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के ऊपर स्वाथ्यकर्मियों के कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में योगदान के प्रति सम्मान व्यकत् करते हुए फूल बरसाए।

1500 नौसेनाकर्मियों ने बनाई मानव श्रृंखला
भारतीय नौसेना के 1500 कर्मियों ने गोवा में आईएनएस हंसा पर कोरोना योद्धाओं की अटूट प्रतिबद्धता को लेकर धन्यवाद देते हुए मानव श्रृंखला बनाई।

अमित शाह ने नमन किया

केंद्रीय गृहमंत्री, अमित शाह ने आज कोविड योधाओं को इस महामारी से लड़ने में उनके अतुलित योगदान और बलिदान के लिए उन्हें नमन किया।

श्री शाह ने ट्वीट में कहा, “भारत अपने वीर कोरोना योद्धाओं को सलाम करता है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि मोदी सरकार और पूरा देश आपके साथ खड़ा है। देश को कोरोना से मुक्त कर हमें चुनौतियों को अवसर में बदलना है और एक स्वस्थ, समृद्ध व सशक्त भारत बनाकर विश्व में एक उदाहरण प्रस्तुत करना है। जय हिंद!”

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्या आप जानते हैं डिजिटल सेतु और इसके फायदों को | QR code स्कैम से सावधान, जान लें बचने के ये उपाय | प्राइवेसी सेटिंग्स के बारे में जान लें ये जरूरी बातें | क्या आप जानते हैं किसी लिंक पर क्लिक करने के खतरे से बचने का उपाय ? | वर्दी बताएगी अनुभवः CISF में इस फैसले से वरिष्ठ कांस्टेबलों को मिली नई पहचान | अब आपका whatsapp ऐसे चलेगा, जान लें ये जरूरी नियम | दिल्ली में फर्जी ईडी रेड का सनसनीखेज खुलासा, मेड ही निकली मास्टरमाइंड | जान लीजिए मैसेजिंग ऐप्प पर ढील से कैसे बढ़ रहा है साइबर क्राइम | बिहार के गया में लगता है मौत के बाद मुक्ति का मेला, क्यों खास है यह पौराणिक परंपरा | जानिए क्या है ‘सबके लिए आवास’ मिशन, शहरी गरीबों को कैसे मिलता है पक्का घर |
05-03-2026