कमाल का है दिल्ली पुलिस का यह सीसीटीवी मैन

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार।
अपराध के कई ऐसे मामले होते हैं जहाँ पुलिस के पास सुराग के नाम पर कुछ नहीं होता है। ना कोई सबूत, ना कोई गवाह। ऐसे मामलो में अपराधी तक पहुचना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नही होती। लेकिन पिछले कुछ सालों में पुलिस को एक मददगार मिला है जिसे तीसरी आंख यानी सीसीटीवी के नाम से जाना जाता है। सीसीटीवी फुटेज के जरिये कई ब्लाइंड केस का खुलासा किया गया और अपराधियों को सलाखों तक पहुँचाया गया।लेकिन सीसीटीव फुटेज खंगालना कोई आसान काम नही है। कोई घंटो के फुटेज को कई घंटों तक बारीकी से ढूंढना फ़िर उससे जानकायी हासिल कर अपराधी को पकड़ना काफी मुश्किल काम है।

लेकिन दिल्ली पुलिस के एक एएसआई को इसमें महारत हासिल है। इसीलिए उसे सीसीटीवी मैन के नाम से भी जाना जा रहा है। अपने कैरियर में लगभग 30 से ज्यादा आपराधियो को सलाखों के पीछे पहुँचाने में कामयाब रहे एएसआई नारायण दास शर्मा को सीसीटीवी फुटेज के साथ साथ काल डिटेल खगलाने में भी महारत है।  नारायण दास शर्मा पिछले 22 साल से दिल्ली पुलिस में अपनी सेवा दे रहे है औऱ फिलहाल नार्थ वेस्ट जिला के महेंद्र पार्क थाने में तैनात है। नारायण दास को सीसीटीव फुटेज खागलने में महारत हासिल है। नारायण दास ने हत्या, लूट, स्नैचिंग,चीटिंग और कई हीनियस क्राइम को सीसीटीवी फुटेज के जरिये खोला है। और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुचा चुके है। यही वजह है जब जिले में कभी कोई ब्लाइंड केस होते है तब बडे अधिकारी नारायण दास को ढूंढते है। नारायण दास शर्मा अपने कैरियर में करीब 20 मर्डर केस एक दर्जन से ज्यादा रॉबरी ओर स्नैचिंग के केस खोल चुके है। नारायण दास कहते है कि पिछले दिनों जहँगीर पूरी में अंकित मर्डर केस को भी सीसीटीव फुटेज के जरिये खोला गया। इसके अलावा साल 2017 में शालीमार बाग के रेप केस भी सीसीटीव फुटेज के जरिये खोला, कई बार तो दस दस दिन तक 15 से 16 घंटे सीसीटीवी फुटेज लगातार खंगालने के बाद आरोपी को पकड़ा गया । नारायण दास का मानना है कि सीसीटीवी फुटेज अहम सबूत के तौर पर कोर्ट में इस्तेमाल होता है। इसिलए फुटेज खंगालने में जी जान लगा देते है। और फिर उनके काम के लिए सीनियर अधिकारीयो की तारीफ मिल जाए तो क्या कहना। डीसीपी असलम खान का कहना है कि नारायण दास ने पिछले कुछ दिनों में जिले के 40 प्रतिशत ब्लाइंड केस खोलने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी | सपने में छिपकली दिख जाए तो क्या है इसका मतलब समझ लीजिए |
30-09-2026