जानेंगे यह मामला तो इस गार्ड की समझदारी के कायल हो जाएंगे आप

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली में एक सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी सूझ बूझ के चलते एक बड़ी लूट की वारदात को नाकाम कर दिया। उसने अपनी जान पर खेल कर बादमशो को भागने पर मजबूर कर दिया।घायल गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बीती रात दिल्ली के मयूर विहार डीएनडी टोल के पास की है।जहाँ बादमशो ने लूट की कोशिश में गोलियां.चलाई। लेकिन गार्ड बिशम्भर ने बदमाशो की साज़िज़ को नाकाम कर दिया। ओर 4 से 5 करोड़ की लूट की वारदात को होने से बचा लिया।.. लेकिन विशम्भर को एक गोली लगी है उसका अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज चल रहा है… पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रात तकरीबन 10 बजे गार्ड विशम्भर और उसके दो साथी कैशियर ओर ड्राइवर सिक्योरिटी एजेंसी की कैश वैन देल्ली से नोएडा के लिए निकले थे ।वैन में 4-5 करोड़ रुपए थे..तभी एक गाड़ी में 3-4 लोगों ने गाड़ी को लूटने की कोशिश की… विरोध करने पर बदमाशों ने गोलियां चला दी… जिनमें से एक गोली विशम्भर को लग गई… बदमाश मौके से फरार हो गए… पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि बदमाश दो गाड़ी एक कार और दूसरी स्क्रोर्पियो लेकर कॅश वैन को चेस कर रहे थे। उनका इरादा था कि लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद वो कॅश बॉक्स को स्कोर्पियो में रख फरार हो जायेगे। लेकिन गार्ड बिशम्भर के प्रयास से जब लूट की वारदात नाकाम साबित हुई तो बदमाश अपनी एक कार वही छोड़ कर फरार हो गए। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज कर कॅश वैन के ड्राइवर ओर कैशियर से पूछताछ कर रही है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? | कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन | एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर |
21-10-2026