एटीएम पर जा रहे हैं तो मान लीजिए गोवा पुलिस की यह सलाह

👁️ 548 Views

इंडिया विस्तार ब्यूरो। विदेशी बदमाशों के 50 लोगों की गिरोह देश भर में फैला है। इस गिरोह में बुल्गारिया से लेकर कई देशों के स्कीमर शामिल हैं। गोवा पुलिस के मुताबिक यब बदमाश एटीएम मशीन में एक खास तरह की स्क्रीमिंग मशीन लगा देते हैं औऱ जैसे ही कोई कार्ड डालता है यह मशीन उस कार्ड के आंकड़े चुरा लेती है। बाद में गैंग का एक बदमाश मशीन से कार्ड के डिटेल्स लेकर पैसे निकाल लेता है।

गोवा डीजीपी मुक्तेश चंद्र के मुताबिक गिरोह के लोग देश भर में फैले हैं। गोवा में इस गैंग के कई बदमाश गिरफ्तार भी हुए हैं लेकिन इनके कई साथी अभी गिरफ्त से बाहर हैं। इसीलिए गोवा पुलिस ने एटीएम में लगे स्क्रीमिंग मशीन का सुराग देने पर 1 हजार और मशीन लगाने वाले की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है।

दरअसल गोवा दुनिया भर में लोकप्रिय टूरिस्ट हब है। यहां हर साल करीब 70 लाख पर्यटक आते हैं। डीजीपी मुक्तेश चंद्र के मुताबिक पर्यटकों के एटीएम से पैसे निकालने के कई मामले सामने आने के बाद जांच की गई तो पता लगा कि एटीएम मशीन में स्क्रीमिंग लगाकर यह काम किया जा रहा है।

गोवा से बाहर चले जाने वाले कई पर्यटक शिकायत भी नहीं करते लेकिन जांच में बुल्गारिया के कुछ बदमाश गिरफ्तार किए गए। उनके मुताबिक इस मशीन की पहचान करना बहुत आसान है लेकिन लोग आम तौर पर नहीं करते इसीलिए वीडियो बनाकर लोगों को बताया जा रहा है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | IPL के लंबे क्रिकेटरः क्या चलेगा इनका सिक्का | दिल्ली की द्वारका पुलिस के हत्थे ऐसे चढ़ा यह भगोड़ा | TRAI का सबसे बड़ा फैसलाः AI अब बंद करेगी फ्राड कॉल्स, जानें पूरी जानकारी | डीपीडीपी कानून और गैर डिजिटल डाटाः लाखों नागरिकों की गोपनीयता का अधूरा सच | मध्यमा परीक्षा 2026ः तारीख, केंद्र और परिणाम की पूरी जानकारी | नेहा बालाः झारखंड की साइबर शेरनी जिसने अंतर्राष्ट्रीय ठगों को धूल चटाई | डिजिटल अरेस्ट क्या है? ऑपरेशन बजरंग से समझें साइबर ठगी का पूरा जाल | Whatsapp-Signal यूजर्स सावधानः Linked devices से हो सकती है जासूसी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या |
15-03-2026