उत्तर प्रदेश में अवैध शराब की सबसे बड़ी बरामदगी

👁️ 586 Views


लखनऊ, इंडिया विस्तार। लोकसभा चुनाव-2019 एवमं हाल के दिनों में पश्चिमी एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों के कारण अवैध शराब एवम उसकी तस्करी करने वाले शराब माफियाओं व तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एस0टी0एफ0 उ0प्र0 को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब सिनीयर पुलिस अधीक्षक एस0टी0एफ0 उ0प्र0 लखनऊ के दिशानिर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल विक्रम सिंह एस0टी0एफ0 उ0प्र0 के नेतृत्व में अवैध शराब के तस्करों के अंर्तराज्जीय गिरोह का पर्दाफाश कर 02 अंतरराज्जीय तस्करों को गिरफ्तार कर हरियाणा से तस्करी कर लाई गई 200 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

बरामद शराब की क़ीमत 10 लाख बताई जा रही है । गिरफ़्तार लोगों की पहचान शमीम और इरशाद के रूप में हुई है ।

पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि वे बड़े पैमाने पर अवैध शराब की तस्करी का कार्य करते है। जिनका एक संगठित गिरोह है हरियाणा और पंजाब से अवैध शराब की बड़ी खेप को मंगवाकर उत्तर प्रदेश व बिहार राज्य के विभिन्न जनपदो में सप्लाई करते है पकड़े गए मुख्य सरगना ने बताया कि उसके द्वारा पूर्व में भी कई बार अवैध शराब को विभिन्न वाहनों के माध्यम से सप्लाई कर चुका है। इस अवैध कारोबार में पैसों का ट्रांजेक्शन इंटरनेट व नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जाता है।


Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | वर्दी बताएगी अनुभवः CISF में इस फैसले से वरिष्ठ कांस्टेबलों को मिली नई पहचान | अब आपका whatsapp ऐसे चलेगा, जान लें ये जरूरी नियम | दिल्ली में फर्जी ईडी रेड का सनसनीखेज खुलासा, मेड ही निकली मास्टरमाइंड | जान लीजिए मैसेजिंग ऐप्प पर ढील से कैसे बढ़ रहा है साइबर क्राइम | बिहार के गया में लगता है मौत के बाद मुक्ति का मेला, क्यों खास है यह पौराणिक परंपरा | जानिए क्या है ‘सबके लिए आवास’ मिशन, शहरी गरीबों को कैसे मिलता है पक्का घर | बिहार का वह शहर जिसे राम की कर्मभूमि कहा जाता है, जहां ताड़का से जुड़ी है एक रहस्यमयी कथा | operation octopus: हैदराबाद पुलिस ने 127 करोड़ के साइबर ठगी का नेटवर्क कैसे तोड़ा | UIDAI AI Invisible Shield: आपके आधार की पहचान अब पहले से ज्यादा सुरक्षित कैसे हुई | दिल्ली पुलिस ने एआई समिट के दौरान हुए प्रदर्शन पर तोड़ी खामोशी, बोली पूर्व नियोजित था प्रदर्शन |
28-02-2026