आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी का तोहफा

👁️ 590 Views

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के पारिश्रमिक में उल्‍लेखनीय वृद्धि करने की घोषणा की है। यह घोषणा अगले महीने से प्रभावी होगी। आज वीडियो ब्रिज के जरिए  आशा, आंगनवाड़ी और एएनएम कार्यकर्ताओं के साथ हुए संवाद के दौरान यह घोषणा की गई।

प्रधानमंत्री ने केन्‍द्र सरकार द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को दिए जाने वाले सामान्‍य प्रोत्‍साहनों को दोगुना करने की घोषणा की। इसके अलावा, सभी आशा कार्यकर्ताओं और उनकी सहायिका को प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मुफ्त बीमा कवर दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए जाने वाले मानदेय में भी उल्‍लेखनीय वृद्धि करने की घोषणा की। अब तक जिन लोगों को 3,000 रुपये दिए जाते थे उन्‍हें अब 4,500 रुपये मिलेंगे। इसी तरह अब तक 2,200 रुपये प्राप्‍त करने वाले लोगों को 3,500 रुपये मिलेंगे। आंगनवाड़ी सहायिका के लिए निर्धारित मानदेय को भी अब 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,250 रुपये कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की कि विभिन्‍न तकनीकों जैसे कि कॉमन एप्‍लीकेशन सॉफ्टवेयर (आईसीडीएस-सीएएस) का उपयोग करने वाले आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिका को अतिरिक्‍त प्रोत्‍साहन प्राप्‍त होंगे। 250 रुपये से लेकर 500 रुपये तक के प्रोत्‍साहन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिका के प्रदर्शन पर आधारित होंगे।

प्रधानमंत्री ने देश भर में फैले तीन ‘ए’ यथा आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और एएनएम (सहायिका नर्स मिडवाइफ) की टीमों के साथ संवाद किया। उन्‍होंने आपस में मिल-जुल कर काम करने, अभिनव साधनों एवं प्रौद्योगिकी का इस्‍तेमाल करने, स्‍वास्‍थ्‍य एवं पोषण सेवाएं बेहतर ढंग से सुलभ कराने और ‘पोषण’ अभियान के लक्ष्‍य की प्राप्ति अर्थात  देश भर में कुपोषण में कमी करने के उद्देश्‍य से अथक प्रयास करने के लिए इन कार्यकर्ताओं की सराहना की।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सपने में त्रिशूल देखना शुभ या अशुभ? शिव कृपा से बदल सकती है आपकी किस्मत, जानें मां दुर्गा और महादेव के इन संकेतों का मतलब | ऑनलाइन गेमिंग एडिक्शन इलाज: क्या भारत में समय सीमा समाधान बन सकती है | नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन: पीएम मोदी बोले–विकसित यूपी, विकसित भारत की नई उड़ान | साइबर अपराध से कमाए गए 35,925 करोड़ का रहस्यःईडी की जांच में क्या मिला | मेटा पर क्यों लगा जुर्माना? फेसबुक इंस्टाग्राम पर आखिर क्या छिपाया गया | NHAI इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल-जानें सारी जानकारी | आपकी कम जागरूकता बढ़ा रही है साइबर अपराध, जांच एजेंसियां भी हैं परेशान | अदृश्य युद्ध: कोड और एल्गोरिदम से घिरा आम नागरिक—साइबर खतरे की पूरी हकीकत | गर्मी में आम खाने के फायदे 2026: इम्यूनिटी से लेकर दिल तक, क्यों है Mango सुपरफूड? | क्या आपके घर में भी लगेगा फ्री सोलर ? जानिए कैसे 1 करोड़ घरों तक पहुंचेगी ये योजना |
29-03-2026