आरपीएफ का अभियान-कहीं महिला चोर तो कहीं पाकेटमार कहीं पकड़ा गया मोबाइल चोर

रेलवे पुलिस बल के अभियान में सोमवार को विभिन्न रेलवे स्टेशन पर कई लोग पकड़े गए। बसई रोड रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के एएसआई गिरधारी लाल जाट औऱ कांस्टेबल संतोष गुर्जर ने सीसीटीवी की मदद से मनोज नाम के जेबतराश को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से कई रेल यात्रियों के पर्स बरामद हुए।नालासोपारा इलाके के रहने वाले मनोज को धर्मेन्द्र नाम के एक रेलयात्री के पर्स लापता होने की शिकायत के आधार पर पकड़ा गया था। आरपीएफ के इन्हीं पुलिसकर्मियों की टींम ने बसई रोड स्टेशन पर एक मोबाइल चोर को भी रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि वह प्लेटफार्म पर सो रहे रेलयात्रियों के मोबाइल पर हाथ साफ किया करता था।

इसी तरह भयंदर रोड पर भी आरपीएफ के कांस्टेबल संजय सिंह, रूपेश, रवि वर्मन और धर्मेन्द्र की टीम ने  मासीदास नाम के मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया। उसने प्लेटफार्म नंबर 6 पर मौजूद रेलयात्री हीरालाल के मोबाइल पर हाथ साफ किया था। इसी तरह आरपीएफ के एएसआई डीपी मीणा, कांस्टेबल मुकेश और जयपाल की टीम ने नालासोपारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर कैलाश नाम के मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया।  

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के अपराध रोकथाम टीम में तैनात ASI हरि नारायण चौधरी महिला कॉन्स्टेबल रंजीता कनौजिया एवं आरती पटेल ने सीसीटीवी के आधार पर रेलयात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने वाली तीन महिलाओं को धर दबोचा। उनकी पहचान राजकुमारी, गीता और मंजू के रूप में हुई। उनके कब्जे से 10 ग्राम का सोने का मंदलसूत्र, 2 मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुए। मंगल सूत्र 17 दिसंबर को महिला रेल यात्री से चोरी किया गया था। 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF का खस रोपण अभियान: यमुना किनारे मिट्टी के कटाव से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक | Meta पर मुकदमा क्यों हुआ? Facebook और Instagram पर बच्चों को लेकर क्या आरोप हैं | डिजिटल अरेस्ट स्कैम में कैसे फंसे रिटायर्ड कर्नल, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा | WhatsApp scam से ऐसे बचाएगा मेटा का नया AI | Microsoft Passkey क्या है? SMS MFA से ज्यादा सुरक्षित Passkey ऐसे करें Enable | डेटिंग ऐप्प फ्रॉडः बुजुर्ग को ऐसे जाल में फंसाया और ठग लिया | सावधान! साइबर ठग बदल रहे हैं ठिकाना, बचना है तो जानिए ये उपाय | भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में रिकॉर्ड कारोबार, 1.8 लाख लोग पहुंचे, ₹5,000 करोड़ के अवसर | सावन महोत्सव में दिखी बिहार की महिलाओं की नई तस्वीर, स्टॉल से सम्मान तक छाया उद्यमिता का रंग | ऑनलाइन प्रिडेटर से कैसे बचें ? साइबर स्टॉकिंग, फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा के तरीके |
21-08-2026