Dates(खजूर) के इन फायदों की जानकारी होनी चाहिए आपको

Dates जिसे हिंदी में खजूर कहते हैं, एक प्राकृतिक स्वीटनर है। खजूर का पेड़ 30-40 फीट तक बढ़ता है। इसका तना शाखाविहीन, कठोर, गोलाकार और खुरदरा होता है। इसकी उपज रेगिस्तान में कम पानी और गर्म मौसम की जगह पर होती है। नारियल के समान इसके पेड़ के उपरी भाग में पत्तों के नीचे गुच्छे के समान खजूर के फल आते हैं। हरे खजूर पकने के बाद भूरे और चिपचिपे होने लगते हैं।

Dates खजूर में पाए जाने वाले पदार्थ

खजूर में नैचुरल शुगर – 85%, खनिज पदार्थ, विटामिन A, B और C, कैल्शियम,पोटॅशियम (प्रचुर मात्रा में),प्रोटीन,फाइबर,आयरन,कॉपर,सोडियम (अल्प मात्रा में )खजुर का ऊष्मांक मूल्य 144 तथा खारक का ऊष्मांक मूल्य 317 है। विटामिन ए से शरीर के अंग अच्छी तरह से विकसित होते हैं।विटामिन बी हृदय के लिये लाभदायी होता है। इससे दिल की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। भूख बढ़ती है। विटामिन सी से शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है। टी.बी.रोगियों की दुर्बलता दूर कर उन्हें बल प्रदान करता है। खजूर धातुवर्धक तथा कफनाशक है।

खजूर के फायदे

एनीमिया (खून की कमी) में रामबाण, गठिया के लिए एक उत्तम औषधि है, Dates महिलाओं के पैर दर्द, कमर दर्द में आराम देता है। कब्ज से छुटकारा मिलता है। पाचन विकार दूर करता है। अल्सर, एसिडिटी में राहत देता है खजूर। शरीर में शक्ति बढ़ाने के लिये बहुत उत्तम, मधुर, पौष्टिक, बलवर्धक, श्रम हारक और संतोष दिलाने वाला खजूर शीतल गुण वाला है। सुखाये हुए खजूर को खारक कहा जाता है। खजूर के सारे गुण खारक में पाये जाते हैं।

अस्वीकरण-यह लेख सिर्फ जानकारी के लिए है। विशेषज्ञ की सलाह के साथ ही किसी तरह के इस्तेमाल को आजमाना चाहिए।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश |
06-10-2026