अमिताभ के लिए हर दिल दुआ और हर शख़्स प्रार्थना कर रहा है

शनिवार रात को महानायक अमिताभ बच्चन ने टवीट कर के बताया की वह कोरोना पॉजिटिव है उसके बाद टेस्ट करने पर अभिषेक बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। सभी भारतीय उन्हें जल्द ही स्वस्थ होने को लेकर दुआएं और मंगल कामना कर रहे है। इंडिया विस्तार ने इस पर युवाओ से बात की और उनकी प्रतिक्रया ली है। जानिए क्या कहना है युवाओ का

शेखर शुक्ला

यह विश्वास करना कठिन है कि सदी के महानायक भी वैश्विक महामारी कोरोना की चपेट में आ गए।
अगर महानायक श्री अमिताभ बच्चन जी को यह वायरस अपनी गिरफ़्त में ले सकता है तो हम और आप इसके संक्रमण से कैसे बच सकते हैं? यहाँ ये कहावत सटीक व सार्थक होगी कि “सावधानी हटी, दुर्घटना घटी”।
अपना पूरा ध्यान रखें, आँख, नाक और मुँह को ढक कर रखें। हैंड वाश करते रहें या हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करें। मैं अमिताभ बच्चन और सुपुत्र अभिषेक बच्चन के साथ साथ विश्व के प्रत्येक व्यकि जो कोरोना से संक्रमित है, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। शेखर शुक्ला ,कानपुर

मैं परमपिता परमात्मा से यही दुआ कर रहा हूँ की वो जल्द से जल्द इस जुंग को जीत क आये। क्युकि मुकदर का सिकंदर का हमेशा वक़्त इम्तिहान लेता है। और सिकंदर जीतेगा क्युकि हम सबकी दुआ उनके साथ है
वीरेन ,चंडीगढ़

मैं अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन जो कोरोना से संक्रमित है, शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। वो जल्द ही ठीक होंगे और हमे उनकी फिल्मे देखना का मौका मिलेगा।
विंस ,जूनागढ़

“Get well soon sir, we all are praying for your speedy recovery.”
सागर , दिल्ली

कल रात मालूम चला कि अमिताभ जी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है, तब से ही मन बेचैन है, मैं और मेरा पूरा परिवार उनके जल्दी स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
जसप्रीत कौर ,मोगा

बहुत दिन पहले जब कोरोना की शरूआत हुई थी तभी बच्चन साहब ने ट्वीट करा था कि, ये कोरोना हमारे पीछा नहीं छोड़ रहा, तब उनके घर में चमगादड़ घुस गया था। रात को जैसे ही पता चला कि अभिषेक और अमिताभ जी कोरोना से संक्रमित हो गए है, हम बराबर न्यूज़ और उनके ट्वीटर पर नज़र रखें हुए हैं। भगवान आपको शीघ्र स्वस्थ करें।
कौस्तौभ , अयोध्या

अमिताभ जी कर्मठ एवं झुझारू व्यक्ति हैं, उन्होंने अपने जीवन में दो बार मृत्यु को पराजित करा है, उन्होंने आज जो कविता हम सब से शेयर करी है उसमें उनका जज़्बा साफ दिखाई देता है। उनके अनुसार मौत जितने भी चेहरे बदल कर आएगी, वो अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से उसे परास्त कर देंगे। हम उनके इस मनोबल की प्रशंसा करते है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हैं

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते | मोबाइल पर बिना लॉगिन किए ही आ रहा है OTP या Approval request ? अकाउंट हैक होने से पहले कर लें यह काम | CISF जवान की मौत पर परिवार को कितना पैसा मिलता है? बीमा, पेंशन और सरकारी सहायता की पूरी जानकारी | AI से कैसे होती है साइबर ठगी? आपकी आवाज, बैंक खाते और शेयर निवेश पर मंडरा रहा खतरा | JEE main के लिए NTA का सिलेबस, ऐसे करें डाउनलोड | आपके नाम पर खुल सकता है म्यूल बैंक खाता, साइबर ठगी में फंसने से बचने के लिए जानें ये जरूरी बातें | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान |
28-10-2026